हरीश रावत बोले- कांग्रेस शासन में बनेगा राम मंदिर
WAORS हिंदी न्यूज उतराखंड देहरादून
उत्तराखंड) के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश राव ने कहा कि अगर कांग्रेस केन्द्र की सत्ता में आती है तो अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा।
पौड़ी गढ़वाल जिले में गुरुवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा- “सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर कांग्रेस (राम) मंदिर बनवाएगी। बीजेपी मंदिर बनाने में असफल रहेगी। उन्होंने मर्यादा का उल्लंघन किया है। जिन लोगों में नैतिकता और मर्यादा नहीं है वो मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम के भक्त नहीं हो सकते हैं।
रावत के इस बयान को विरोधी दल ने आड़े हाथों लिया। उत्तराखंड में विपक्ष के नेता इंदिरा हृदयेश ने कहा- “अगर ऐसा है तो कांग्रेस जब दस साल सत्ता में थी उस वक्त वो राम मंदिर बनवा सकती थी।”
हृदयेश ने कहा- “सभी मुसलमान राम मंदिर निर्माण के समर्थन में हैं। लेकिन, ऐसा दावा नहीं करना चाहिए हम सत्ता में नहीं है इसलिए उसे पूरा नहीं किया जा सकता है।
अपनी बातों पर सफाई देते हुए रावत ने कहा- “मैनें यह कहा था कि राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में माहौल बनाया जाएगा अगर देश की सत्ता में कांग्रेस आती है।
Posted by:विवेक श्रीवास्तव
Posted by:विवेक श्रीवास्तव
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद