Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:30 जनवरी को बिहार सरकार के द्वारा चलंत न्यायालय (लोक अदालत) का आयोजन

    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
     कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर रौशन कुमार साह

    सीतामढ़ी:आगामी  30  जनवरी 2019  (बुधवार)  को राज्य आयुक्त नि:शक्तता (दिव्यांगजन) बिहार सरकार  के द्वारा चलंत न्यायालय (लोक अदालत) का आयोजन  जिला निबंधन  एवं परामर्श केंद्र (DRCC) आई० टी० आई० कैंपस, शांति नगर, डुमरा, सीतामढ़ी  (बिहार)  में दिव्यांगजनों के परिवादों की सुनवाई एवं चलंत न्यायालय (लोक अदालत) सुबह 10 बजे दिन से न्यायालय समाप्त होने तक किया जायेगा ׀


    28  जनवरी  2019  (सोमवार) को सुवह 10 :00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक विमर्श कक्ष, सीतामढ़ी (बिहार)  में  जिला पदाधिकारी एवं जिले के विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक (दिव्यांगजनों की स्थिति तथा प्रगति की समीक्षा), अपराह्न 1:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक विमर्श कक्ष, सीतामढ़ी (बिहार) पुलिस विभाग के पदाधिकारियों  के साथ समीक्षात्मक बैठक (दिव्यांगजनों की स्थिति तथा प्रगति की समीक्षा),  अपराह्न 2:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक विश्वविद्यालय/कॉलेज प्रमुख शिक्षा संस्थानों के कुलपति एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक तथा अपराहन 3:00 बजे से अपराहन 4:00  बजे तक लीड बैंक के साथ जिला में स्थित सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं  अपराहन 4:00  बजे से संध्या 5:00 बजे तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं मॉल का निरिक्षण ׀

    29   जनवरी  2019  (मंगलवार) को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों एवं सदर अस्पताल, सीतामढ़ी  (बिहार) का निरिक्षण एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक तथा सुबह 11:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक परिसदन, सीतामढ़ी  में जनप्रतिनिधि/पंचायत प्रतिनिधि/वार्ड प्रतिनिधि/ सिविल सोसाइटी/प्रमुख समाजसेवी के साथ बैठक |

    अपराहन 2:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक परिसदन, सीतामढ़ी में  जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारी तथा प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य/प्राचार्य के साथ बैठक,  अपराहन 3:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक परिसदन, सीतामढ़ी में  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंडों के पी० एस० सी० के प्रमुख चिकित्सकों, जिला ICDS के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं CDPO के साथ ऐडवोकासी बैठक, संध्या 4:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक जिला निबंधन  एवं परामर्श केंद्र (DRCC) आई० टी० आई० कैंपस, शांति नगर, डुमरा, सीतामढ़ी  (बिहार) में  रेड क्रॉस के सचिव एवं वालंटियर, समावेशी शिक्षकों एवं  बुनियाद केंद्र के कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन (जहाँ चलंत न्यायालय लगाना है) / जिला विधिक सेवा प्राधिकार के PLV (न्यायमित्र) Volunteer के साथ बैठक  ׀

    इन सभी बैठकों में “दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016” पर जनजागरूकता एवं उन्मुखीकरण(एडवोकेसी) कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा इस अवसर पर आप सभी लोग सादर आमंत्रित है  और साथ ही आपलोग से अनुरोध है कि अपने आस पास के सभी  21 प्रकार के दिव्यांगजन या विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को इस कार्यक्रम से लाभ दिलवायें.
    निवेदक 
    डॉ शिवाजी कुमार 
    राज्य आयुक्त दिव्यांगजन (बिहार सरकार )
    पुराना सचिवालय, सिंचाई भवन परिसर, पटना-800015 
    दूरभाष : 0612-2215041, Mob. : 9431015499
    E-mail: scdisability2008@gmail.com

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728