पीएम मोदी बोले, आर्थिक अपराधियों को कानून के हवाले किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ लड़ाई के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने रविवार को जनता को आश्वासन दिया कि आर्थिक अपराधियों को कानून के हवाले किया जाएगा। देश को धोखा देने वाले या लूटने वाले को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।
प्रधानमंत्री विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे आर्थिक अपराधियों की ओर इशारा कर रहे थे।
प्रधानमंत्री विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे आर्थिक अपराधियों की ओर इशारा कर रहे थे।
भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी की बैंकों के कर्ज के साथ हेराफेरी के मामलों में तलाश है। ये इस समय भारत से भाग कर अन्य देशों में रह रहे हैं। मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर चेन्नई से दिल्ली तक खलबली मच गई है। सरकारी ठेकों और समाज कल्याण योजनाओं में अलग-अलग तरह के बिल बनाने वाले लोग अब मुश्किल में हैं।
महागठबंधन: डर से एकजुट
मोदी ने विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से देश के लोगों में भय पैदा हुआ है। विपक्षी दल भ्रष्टाचार में पकड़े जाने के भय से एकजुट हो रहे हैं।
आरक्षण: मौजूदा व्यवस्था पर असर नहीं
मोदी ने कहा कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों को 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान से दलितों, और अन्य के लिए मौजूदा आरक्षण व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपने हित साधने के लिए संदेह का माहौल बना रहे हैं। राज्य में विपक्षी डीएमके और कुछ अन्य पार्टियों ने 10% आरक्षण का विरोध करते हुए कहा है कि केवल सामाजिक पिछड़ों को आरक्षण के लिए मानक बनाया जाना चाहिए।
स्वास्थ्य: देखभाल के लिए प्रतिबद्ध
रैली से पहले मोदी ने मदुरै के पास थोप्पुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए अद्वितीय आयुष्मान भारत योजना को समग्र रूप से लागू किया जा रहा है। राज्य में 1,264 करोड़ रुपये की लागत से एम्स की स्थापना होगी और राज्य में इस तरह की यह पहली सुविधा होगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार तमिलनाडु को रक्षा, एयरोस्पेस विनिर्माण इकाइयों का आकर्षक केंद्र बनाना चाहती है।
ये भी पढ़े :गलुरु में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पूर्व सैनिकों के साथ 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म देखी
दौरे का विरोध
राज्य में मोदी के दौरे के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। मदुरै में एमडीएमके चीफ वाइको ने प्रधानमंत्री की मदुरै यात्रा के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के हितों के साथ धोखा कर रही है।
ग्रामीण स्वच्छता
38% था ग्रामीण स्वच्छता का आंकड़ा 2014 में
98 प्रतिशत तक बढ़कर पहुंच चुका है यह आंकड़ा
9 करोड़ शौचालय बनवाए इस अवधि के दौरान
Posted by:काजल कुमारी
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद