सीतामढ़ी :गणतंत्र दिवस पर 408 परिवार को मिली सौगात ,लोगो के चेहरे पर ख़ुशी
बिहार सीतामढ़ी :70 वा गणतंत्र दिवस कई मायने में ऐतिहासिक एवम यादगार रहा। एक तरफ डूमरा स्टेडियम में पूरे आन-बान-शान से मुख्य समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमे जिले के प्रभारी मंत्री सह नगर आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा द्वारा झंडोतोलन किया गया।
408 गरीब भूमिहीन को मिला वासगीत पर्चा
आकर्षक एवम प्रेरणास्पद झांकियों ने सबके मन को मोह लिया।सीतामढ़ी उत्थान मेला का आयोजन कर सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओ का ऑन स्पॉट लाभ दिया गया। जिले के 408 गरीब भूमिहीन परिवारों को जिला पदाधिकारी ने वासगीत पर्चा का वितरण किया।
आवास योजना से घर का निर्माण भी होगा
सुदामा देवी,पूनम देवी,गुजरी देवी,निर्मला देवी,ललिता देवी,मंगरी देवी,नारायण राम,बकरीदी खातून आदि के चेहरे पर गणतंत्र दिवस की इस उपहार की खुशी को आसानी से पढ़ा जा सकता था।जब डीएम ने कहा कि सभी वासगीत पर्चा धारियों को आवास योजना से घर का निर्माण भी होगा तो कई गरीब भूमिहीनों की आंखे खुशी के मारे बरबस ही नम हो गई।
ये भी पढ़े :आप नेता संजय सिंह ने प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न के लिए सवाल उठाया ,कहा संघ में जाओ भारत रत्न पाओ
इतना ही नही नीतू,शबनम,पिंटू कुमार,शायरा खातून,नीलम, कोमल सहित कई ने जब अपने जिला पदाधिकारी के हाथों से राशन दुकानों का नया लाइसेंस प्राप्त किया तो उनकी भी खुशियां देखने लायक थी।
देखे वीडियो
85E2PostedPOsted8 डीएम ने कहा कि एक तरफ आपको रोजगार का एक अवसर तो मिल रहा है,वही दूसरी तरफ जिले के गरीब गुरबो का सेवा का अवसर भी मिल रहा है।उन्होंने सभी से कहा कि हर हाल में गरीबो का राशन ससमय वितरण करेगें। उत्थान मेला में 44 लाभुको को अनुसूचितजाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधनियम के तहत लाखो की राहत राशि प्रदान किया गया,साथ ही सैकड़ो लाभुको के बीच अंत्योदय राशन कार्ड का वितरण किया गया।
Posted by:काजल कुमारी
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद