Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान का मुंह मीठा कराया गया ,दूसरी और पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है

    WAORS हिंदी न्यूज »पंजाब अमृतसर

    70वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब में अमृतसर स्थित वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान का मुंह मीठा कराया गया और रिपब्लिक डे की बधाई दी गई। भारत एवं पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने आपस में मुलाकात करने के साथ ही एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए बधाई दी। एक-दूसरे से मिठाइयों का आदान प्रदान भी किया।

    जंहा एक और भारत पाकिस्तान एक दुसरे को मिठाई खिला रहे है |वही दूसरी और शनिवार को भी बगैर किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की गई। भारतीय सेना की ओर से इसका करारा और प्रभावी जवाब दिया गया। 


    ये भी पढ़े :

    Republic Day 2019 Live Updates: परेड शुरू, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्‍य अतिथि होंगे

     रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया
    रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से शनिवार सुबह 10 बजे पुंछ जिले के मेंधर सेक्टर के मन कोट इलाके में छोटे हथियारों तथा भारी मोर्टारों से गोलाबारी की गई। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का मजबूती से जवाब दिया। 

    24 जनवरी को भी गोलाबारी हुयी 
    पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर 24 जनवरी को भी अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया था। उस दिन भी पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर में छोटे हथियारों तथा मोर्टार्रों से गोलाबारी की थी। इससे पहले 20 जनवरी को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ के हीरानगर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी, जबकि सीमा सुरक्षा बल ने सीमित गोलीबारी की। इससे पहले 18 जनवरी को भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इसके अलावा 15 जनवरी को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद हो गया था।
    दो सप्ताह से गोलीबारी कर रहा पाक
    पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर पुंछ और राजौरी जिलों में पिछले दो सप्ताह से गोलीबारी कर मोर्चा खोल रखा है। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने हाल ही में कहा था कि नियंत्रण रेखा पर हाल के दिनों में सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं।
    Posted by :दीपक कुमार 
    85E2PostedPOsted8

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728