Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी को ले कर प्रशासन ने चोकसी बढाई


    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी   
    कैमरामैन-पवन साह  रिपोर्टर अवध बिहारी  
    बिहार : सीतामढ़ी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते दिन रीगा रेलवे स्टेशन को 19 जनवरी को बम से उड़ा देने की धमकी को रेलवे के साथ जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। 

    इसे लेकर रीगा और सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शनिवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी स्टेशन व आसपास के इलाके का जायजा लिया। स्टेशन एवं आसपास आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। 

    रेल यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ले रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस द्वारा स्टेशन व आसपास के इलाके में गश्त लगाई जा रही है। इस संबंध में रीगा स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

    रेलवे पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा गश्त लगाई जा रही है। आरपीएफ निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रीगा रेलवे स्टेशन के अलावा ढेंग, मोहानी मंडल, तपस्वी नारायण हाल्ट स्टेशन के साथ सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर चौकसी बरती जा रही है। 

    जीआरपी प्रभारी तपेश्वर प्रसाद बताया कि सीतामढ़ी से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में जीआरपी जवान स्कॉट करा रहे है। आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
    Posted & edit by:सुजीत कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728