लालू की बड़ी बेटी के बड़े बोल:कहा रामकृपाल यादव का गंड़ांसे से हाथ काट लेंगे
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार पटना
पटना:क्या इन नेताओ पर कोई कानून नहीं है | जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है |एक दुसरे परजुबानी से हमले तेज हो रहे है | इसी हमले में लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने एक विवादित बयानदे डाला । मीसा भारती ने केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव का हाथ कुट्टी काटने वाले गंड़ांसे से काटने की बात कही है | जिसके बाद बिहारके राजनितिक गलियारे में माहौल गरमा गया है।
मिसा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहामीसा ने पटना के बिक्रम में आयोजित राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाषण देते हुए केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के हाथ काटने की बात कह डाली। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक मैं रामकृपाल यादव की बहुत इज्जत करती थीं, किन्तु ये सम्मान तब समाप्त हो गया, जब रामकृपाल यादव ने सुशील मोदी के साथ हाथ मिला लिया।
ये भी पढ़े :BJP पर उपेन्द्र कुशवाहा का प्रहार :कहा जो पाकिस्तान भेजने की बात करता है उसे रेगिस्तान भेज देंगे
लालू लीला हाथ में देखने बाद काटने की इच्क्षा हुयी
उसके बाद मीसा भारती ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि 'जिस दिन रामकृपाल, सुशील मोदी की किताब लेकर हाथ में खड़े हुए थे, उस दिन मेरी अंदर से इच्छा हुई थी कि उसी गंडासे से उसका हाथ काट दूं, जिससे कभी वो जानवरों के लिए चारा काटा करते थे।
आपको बताते चले कि सुशील मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के जीवन पर आधारित एक किताब लिखी थी जिसका टाइटल था 'लालू लीला' और रामकृपाल यादव यही किताब हाथ में लेकर खड़े थे। मीसा ने कहा कि जिस रामकृपाल को लालू जी ने राजनीति सिखाई वही विरोधियों से हाथ मिलाकर उनके साथ खड़े हैं।
ये भी पढ़े :बीजेपी:यूनाइटेड एकता रैली नहीं भ्रष्ट एकता रैली ,एक दुसरे को देख नहीं सकने वाले लोग नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इक्कठे हो रहे है
इसके बाद मीसा भारती ने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा है कि राजद के कोई भी संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी पर खुलकर बात न करें। सीटों पर अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। कोई भी निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हीं लेंगे, इसलिए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में काम करते रहें।
Posted & edit by:सुनील कुमार त्यागी
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद