बेतिया :श्रमिकों के मसीहा स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक सभा
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार बेतिया \
दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बिहार बेतिया :आज दिनांक 29 जनवरी 2019 को महान समाजवादी एवं श्रमिकों के मसीहा स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया !
जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया !इस अवसर पर स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई !इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉक्टर डॉ0 एजाज अहमद ने कहा कि स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस हमेशा ही समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज रहे हैं !
ये भी पढ़े :BJP सांसद सरोज पांडे ने कहा, प्रियंका ‘ट्रंप कार्ड’, तो क्या ‘जोकर’ थे राहुल?
उनका सारा जीवन समाज के शोषित लोगों के लिए रहा! उन्होंने अंतिम बार 2009 में बेतिया पश्चिम चंपारण का दौरा किया था ! उस समय उनके साथ बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह एवं चंद्रेश जी साथ हैं !श्री एजाज अहमद ने बताते हुए हुए कहा कि 2009 इ0 में एजाज अहमद से बेतिया पश्चिम चंपारण में मुलाकात के दौरान स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस ने कहा था कि आदमी को ₹20 से अधिक मीटर का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए !
उस समय सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन की पूरी टीम ने उनका स्वागत किया था एवं उनका मार्गदर्शन पाया था !इस अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के संयोजक अधिवक्ता शंभू शरण शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम चंपारण को जोड़ने वाली रेलवे पुल का निर्माण भी स्वर्गीय स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस का सहयोग से हुआ था !
येभी पढ़े :TV देखने का नया नियम 1 फरवरी से लागू हो रहा है ,जाने क्या है नियम
इस अवसर पर नीरज, गुप्ता, शाहनवाज अली, अवधेश मिश्रा , नवीन दूं चतुर्वेदी ,शशी भूषण गुप्ता ने अपनी संवेदना संदेश में कहा है कि स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस एवं उनका कार्य हमेशा जीवित रहेंगे !पश्चिम चंपारण में पूर्व मंत्री वैद्य नाथ प्रसाद महतो , स्वर्गीय महेंद्र बैठा पूर्व सांसद बाल्मीकि नगर , डॉ एन एन साही उनके सच्चे मित्रों में से थे!
Posted by:कुणाल

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद