Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वैशाली प्रखण्ड छेत्र के भगवतपुर पंचायत ग्राम मे खरवार समाज की बैठक

    WAORS हिंदी न्यूज » बिहार वैशाली
     मिन्टू खरवार की रिपोर्ट

    बिहार :वैशाली प्रखण्ड क्षेत्र के भगवतपुर  पंचायत ग्राम मे  खरवार समाज की बैठक हुई जिसमे सभी खरवार समाज के लोगो ने सैकड़ो की सख्या मे भाग लिए जिसमे आगामी आने वाला 4 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री  का आवास घेराव का कार्यक्रम खरवार समिति के लोगो ने रखा है!

    ये भी पढ़े :BJP सांसद सरोज पांडे ने कहा, प्रियंका ‘ट्रंप कार्ड’, तो क्या ‘जोकर’ थे राहुल?
    सभा को संबोधित रामनारायण खरवार कल्याण समिति के  प्रदेश सचिव राजेश खरवार जिसमे उन्होंने कहा बिहार सरकार जान बुझ कर खरवार समाज को प्रताड़ित कर रही है जिसमे बिहार सरकार को भारत सरकार ने आदेश भी कर चुकी है अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली  द्वारा आदेश कर चुकी है  फिर भी बिहार सरकार खरवार समाज की अनदेखी कर रही है |
    भारत सरकार द्वारा जारी पत्र


    बिहार सरकार की अनदेखी और उपेक्षा पूर्ण रवैये को देखते हुए  खरवार समाज एक जुट  होकर मुख्यमंत्री नितीश  कुमार का आवास  घेराव करने का निर्णय लिया है |

    ये भी पढ़े :अनंत सिंह जुर्म की दुनिया से सियासी सफर कैसे तय किया आइये जानते है
    आपको बताते चले की  खरवार समाज  अपने मांगो को लेकर पिछले  दो महीने से पटना के गर्दनीबाग मे लगतार 4 दिसंबर से धरना पर बैठे हुए है पर बिहार  सरकार के आँखों पर पट्टी बंधी हुयी जो खरवार समाज की समस्या नहीं दिख रहा है |

    वही वैशाली जिला के जिला सचिव सुरेश चंद्र खरवार उन्होंने कहा अगर खरवार समाज का हक़ नहीं मिला  तो आगामी आने वाले चुनाव मे इस दल बदलू सरकार को खरवार समाज मुहतोड़ जबाब देने का काम करेंगी !वही वैशाली प्रखण्ड अध्यक्ष मिन्टू खरवार ने लोगो से कहा इस बार पहचान नहीं तो मतदान नहीं जिसमे सैकड़ो खरवार समाज के लोगो ने हिंसा लिया राम नारायण खरवार विकाश खरवार लखींद्र खरवार राकेश खरवार राज किशोर खरवार मुना खरवार मुकेश. दिलीप राजेश. अनिरुद्ध. संजय. मनोज. इत्यादि लोग मौजूद थे |
    Posted by:राहुल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728