Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार :जमालपुर रेल खंड से चोरो ने काटी तार ,घंटो नकसली एरिया में सुरंग में फंसी रही ब्रह्मपुत्र मेल भय के साये में यात्री


    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार पटना 
    दिलीप भगत की रिपोर्ट 

    पटना : पटना-भागलपुर रेलखंड पर स्थित जमालपुर के निकट चोरों ने एक बार फिर रेलवे प्रशाासन को ठेंगा दिखाते हुए तार काट लिये। इससे रतनपुर के निकट रेलवे के सुरंग में ही आधी रात को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन घंटों फंसी रही। इस दौरान यात्रियों की सांसें किसी अनहोनी के डर से अटकी रहीं। यात्रियों के लिए दहशत के पल थे। ट्रेन खुली तब जाकर उनकी सांस में सांस आईं।    


    बताया जाता है कि जमालपुर रेल सुरंग में चोरों ने कई खंभों के बिजली तार काट लिया है। तार काटने की यह घटना पाटम-रतनपुर के बीच हुई है। इसके कारण इस रेलखंड पर अप-डाउन की ट्रेनें घंटों फंसी रहीं। सूत्रों की मानें तो इसी में ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस भी फंस गई। लगभग साढ़े तीन घंटे के बाद इलेक्ट्रिक लाइन को दुरुस्त किया गया, तब जाकर ट्रेन भागलपुर के लिए रवाना हुई।


    ये भी पढ़े :ब्रेकिंग न्यूज :सीतामढ़ी रिगा कुसमारी बसंत पट्टी में अज्ञात ने युवक को गोली मारी

    दरअसल यह इलाका नक्सल प्रभावित है। ऐसे में आधी रात में ट्रेन का अचानक से रुक जाना यात्रियों को दहशत में ला दिया। ट्रेन वहां पर लगभग दो बजे रात से ही सुबह 6 बजे तक रुकी रही। जब तक अंधेरा रहा, यात्री सहमे रहे। सुबह हुई तो यात्रियों को थोड़ी राहत मिली।

    ये  भी पढ़ें:ब्रेकिंग न्यूज सीतामढ़ी व्यवसायी को गोली मारकर हत्या

    गौरतलब है कि रात काटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले पिछले साल 15 दिसंबर को चोरों ने तार काट लिये थे। उस समय चोरों ने कल्याणपुर-सुल्तानगंज के बीच एक पोल से दूसरे पोल तक का तार काटा था। हालांकि चोर तार ले जा नहीं सका था, त​ब तक आरपीएफ को इसकी जानकारी मिल गई। इससे तार को बरामद कर लिया गया। लेकिन उस समय भी लगभग तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा।
    posted by:रवि कुमार 

    85E2PostedPOsted8

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728