Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ब्रेकिंग न्यूज :राजद के प्रदेश महासचिव की गोली मारकर हत्या,लोगो में आक्रोश

    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार दरभंगा  अमित चौधरी की रिपोर्ट

    दरभंगा :बिहार में नितीश कुमार के सुशासन राज्य को ये क्या हो गया है | राज्य में कानून व्यस्था के बहुत दम भरे जा रहे है| पर व्यस्था नाम की कोई चीज दूर-दूर तक नहीं दिख रही है | लगभग बिहार हर जिला में अपराधी बेख़ौफ़ अपराध करने में लगे हुए है | बिहार की जनता और व्यसायी  भय के साये में जी रहे है | 

    इलाज के दौरान  मौत 
    आज की ताजा खबर जो सामने आई है समस्तीपुर जिले में राजद नेता व पूर्व जिला परिषद रघुवर राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।  गुरुवार की सुबह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। रधुवर राय की गंभीर स्थिति  इलाज के लिए  दरभंगा के एक प्राईवेटअस्पताल में भर्ती कराया गया। पर  हॉस्पिटल में ही उनकी मिर्त्यु हो गयी । घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव और आक्रोश बना हुआ है |लोगो ने  सड़क को जाम कर दिया है। 
    घात लगाकर बैठे थे अपराधी 
    एसपी हरप्रीत कौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हर रोज की गुरुवार को रघुवर राय अपने कल्याणपुर स्थित आवास से मॉर्निंग वाक के लिए बाहर निकले थे। मौसम खराब होने की वजह से कुछ लेट से निकले थे।इसी दौरान एक सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

    गोली मारकर अपराधी फरार गो गया 
    उन्‍होंने बताया कि गोली लगते ही अपराधी  सुनसान रास्ते की तरफ बाइक से भाग निकले। राजद नेता रघुवर राय को उनके समर्थक सीधे दरभंगा लेकर गए, जहां उन्हें मृत बताया गया।  घटना से इलाके में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
    लोगो में आक्रोश किया रास्ता जाम 
    उधर मौत की सूचना मिलते ही लोग सड़क पर उतर गए और समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया है। वे सब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। इलाके में तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने भी शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
    Posted & edit by:अमित कुमार मेहलावत 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728