बिहार सीतामढ़ी : काम CM का नाम PM का ,भाजपा नेता ने सीतामढ़ी पावर ग्रिड का श्रेय PM को दे डाला
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी
बिहार सीतामढ़ी:17 जनवरी2018-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमरा प्रखंड के परमानंदपुर में पावर ग्रिड के शिलान्यास किया इसके लिए जिला के भाजपा कार्यकर्ता ख़ुशी जाहिर की पर इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दे डाली |
परमानंदपुर में पावर ग्रिड के शिलान्यास को लेकर भाजपाईयों ने जहां ख़ुशी जाहिर की वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। साथ ही पीएम को बधाई भी दी है। शुक्रवार को शहर से सटे इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुयी |
ये भी पढ़े :सोनबरसा ;सीएसपी संचालकों की बैठक में ,थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने निर्देश दिया
जिला प्रशासन द्वारा भाजपा की उपेक्षा
उस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सीतामढ़ी में पावर ग्रिड स्थापना से पीएम के घर-घर में बिजली पहुंचाने के संकल्प को और गति मिलेगी। साथ ही विकास को भी रफ्तार मिलेगा। बैठक में शिलान्यास समारोह में जिला प्रशासन द्वारा भाजपा की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया गया।
वहीं प्रशासन के कार्यशैली की भी आलोचना की गई। सर्वसम्मति से जिला प्रशासन के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया, वहीं प्रदेश पार्टी संगठन को इससे अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में शक्ति केंद्र टीम और बूथ टीमों की समीक्षा के लिए 21 जनवरी को रून्नीसैदपुर प्रखंड के मोरसंड स्थित शशिनाथ सिंह के आवासीय परिसर में बैठक का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में विश्व ¨हदू परिषद के प्रथम अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया के निधन को शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर आशुतोष कुमार शाही, आदित्य मोहन ¨सह, अजय कुमार ठाकुर, दिनकर पंडित, अरुण गोप, जितेंद्र नायक, विभा ठाकुर, मोहन ¨सह, रामाधार महतो, सीमा जायसवाल, रामायण कुमार, उमेश यादव, अर¨वद तिवारी, प्रमोद चौधरी, शिवशंकर ठाकुर, अनमोल द्विवेदी व राघव प्रसाद आदि मौजूद थे।
Posted & edit by:रौशनी कुमारी
x
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद