Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सोनबरसा ;सीएसपी संचालकों की बैठक में ,थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने निर्देश दिया


    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी 
    कैमरामैन-पवन साह  रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय 
    सीतामढ़ी । सोनबरसा प्रखंड के विभिन्न बैंक के संचालकों के साथ शुक्रवार को कन्हौली थानाध्यक्ष राकेश गोसाई की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने संचालकों को बैंकों से कैश लाने ले जाने व बड़े ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। 

    बैंक से अधिक राशि लाने- ले जाने से पूर्व पुलिस को सूचना देने तथा इसके लिए पुलिस से मदद लेने को कहा। साथ ही ग्राहक सेवा केंद्र में भी पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध रखने का निर्देश दिया। दूसरी ओर, थाना परिसर में ही सोनबरसा सीओ कमला चौधरी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों के साथ भी बैठक की। डीजे संचालकों को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताविक डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है । आने वाले सभी पर्व-त्योहार में भी डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। नियम के विरुद्ध डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Posted & edit by:राहुल कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728