Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:बैरगनिया छात्राओं ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया



    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी   
    कैमरामैन-पवन साह /अवध बिहारी उपाध्याय की रिपोर्ट 

    सीतामढ़ी: बैरगनिया स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर में प्रभात फेरी निकालकर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया।

    ये भी पढ़े :

    ब्रेकिंग न्यूज :सीतामढ़ी रिगा कुसमारी बसंत पट्टी में अज्ञात ने युवक को गोली मारी


    मिडिल स्कूल सेखौना के प्रधानाध्यापिका कुमारी रेणु झा,वार्डेन रजनी कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से निकाली गयी प्रभात फेरी में शामिल छात्राएं अपने -अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थी जिसपर बेटी को बचाएंगे,देश को बढ़ाएंगे,जिस घर मे होती बेटी का सम्मान,वह घर होता स्वर्ग समान,स्वर्ग में चाहोगे स्थान तो नारी का करो सम्मान,बेटी नहीं बेचारी है शिक्षा की अधिकारी है लिखी थी साथ ही ये नारे लगाते हुए सेखौना चौक, भास्कर सिनेमा रोड, गौशाला रोड से गुजरकर पुनः विद्यालय पहुँचकर समापन किया।

    ये भी पढ़े :

    ब्रेकिंग न्यूज सीतामढ़ी व्यवसायी को गोली मारकर हत्या


    विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन संचालिका कुमारी रेणु झा,वार्डेन रजनी कुमारी शिक्षिका अमृता कुमारी श्रीवास्तव,सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
    ये भी पढ़े :

    प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर



    इस मौके पर बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ विषयक परिचर्चा हुई जिसमें छात्राओं ने भाग लेकर बेटियों को बचाने,समुचित शिक्षा देने पर विस्तार से प्रकाश डालकर माता-पिता से उसकी हत्या नहीं करने की अपील की।छात्राओं ने इसी बिषय पर नृत्य-संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मंत्र मुग्ध कर दिया।

    Posted & edit by:कोमल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728