Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली:शकरपुर कुख्यात गीता उर्फ सोनू पंजाबन की कार पर हमला .बाल-बाल बची

    WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली 

    नई दिल्ली:पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में कुख्यात गीता उर्फ सोनू पंजाबन की कार पर बुधवार तड़के बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हालांकि, हमले में वह बाल-बाल बच गई। पुलिस केस दर्ज कर लिया है और छान बिन में लगी है |

    शकरपुर अपने घर लौट रही थी
    पुलिस के अनुसार, सोनू पंजाबन मंगलवार रात गीता कॉलोनी में अपने भाई को छोड़ने गई थी। वहां से बुधवार तड़के 4 बजे वह कार से शकरपुर अपने घर लौट रही थी। शकरपुर इलाके में गीता कॉलोनी पुस्ता रोड पर कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर सोनू पंजाबन की कार रुकवा ली और उस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां कार के सामने वाले शीशे को भेदते हुए चालक सीट के आसपास में लगीं, जबकि एक गोली पीछे वाली सीट पर लगी। हमले में सोनू पंजाबन बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। 

    मां के इलाज के पैरोल पर जेल से बाहर आई है 
    कुछ दिन पहले मां के इलाज के लिए कोर्ट ने सोनू पंजाबन को एक सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। जमानत अवधि जल्द ही पूरी होने वाली है। बता दें कि सोनू पंजाबन पर 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उससे जबरन देह व्यापार करने का आरोप है। 

    सोनू पर देह व्यापार के 20 से अधिक मामले दर्ज
    सोनू ने साल 2009 में पीड़िता को एक लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उसे नशे का शिकार बनाया और उसे ग्राहकों के पास भेजने लगी थी। फिर किशोरी को लखनऊ में एक गिरोह को बेच दिया, वहां से किशोरी दिल्ली के तिलक नगर पहुंची। इसके बाद दोबारा उसे साल 2013 में रोहतक के एक गिरोह को बेच दिया गया। मगर वहां से भी भागकर किशोरी फिर दिल्ली पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सोनू पर देह व्यापार के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। 
    सोशल मिडिया से धंधा  चलाती थी 
     सोनू पंजाबन देह व्यापार का धंधा 30 फीसदी कमीशन पर करती थी और बाकी रकम काम करने वाली लड़कियों को देती थी। वह पुलिस से बचने के लिए ग्राहकों से ई वॉलेट या मोबाइल वॉलेट के जरिए रुपये लेती थी। वह अपना धंधा व्हाट्सएप से चलाती थी। 
    कहीं खुद ही हमला तो नहीं कराया?
    मामले की जांच कर रही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सबूतों और सोनू के बयान में काफी अंतर है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि आशंका है कि कहीं वारदात सुरक्षा की मांग को लेकर तो नहीं कराई गई है। 
    Posted by:विवेक श्रीवास्तव 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728