जन आकांक्षा रैली में शामिल होने के लिए लोगो को आमंत्रण
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह अवध बिहारी उपाध्याय की रिपोर्ट
आज दिनांक 27-01-2019 को आगामी 3 फरवरी को पटना में आयोजित जन आकांक्षा रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण देने सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो शम्स शाहनवाज स्थानीय कोट बाज़ार वार्ड नंबर 13 पहुंचे। शम्स के साथ विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफजल राणा के अलावा जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़े :विश्व मानव जागरण मंच , गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा तोलन कार्यक्रम का आयोजन
"युवा संवाद" के इस कार्यक्रम में शम्स ने कहा कि केंद्र और बिहार की युवा, किसान, महिला एवं जन विरोधी सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी देशवासियों के दुख व दर्द का एहसास कराने के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली को राहुल गांधी जी संबोधित करेंगे। इसमें सीतामढ़ी जिला से ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी जरूरी है।
ये भी पढ़े :T 18 ट्रेन का नया नाम वंदे भारत एक्सप्रेस,180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी
विधान सभा अध्यक्ष अफजल राणा ने कहा कि सीतामढ़ी युवा कांग्रेस जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां से बड़ी संख्या में युवा रैली में शामिल होंगे। इस मौके पर मो शम्स ने स्थानीय युवा रंजीत कुमार को सीतामढ़ी विधान सभा युवा कांग्रेस का सचिव भी मनोनीत किया। शम्स ने कहा कि उनके मनोनीत होने से सीतामढ़ी में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।
मौके पर सद्दाम हुसैन, भोला साह, संजीव कुमार, लड्डू लाल साह, जगन्नाथ पासवान, समीर इदरीस, राजेश कुमार, किशोरी चौधरी, गुड्डू श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर, रमेश प्रसाद आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद