बेंगलुरु में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पूर्व सैनिकों के साथ 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म देखी
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पूर्व सैनिकों के एक समूह के साथ बेंगलुरु के एक सिनेमा घर में 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिनेमा हॉल के अंदर मौजूद दर्शकों से पूछा, 'हाउ इज द जोश?' और दर्शकों ने जवाब में कहा, 'हाई मैम'। रक्षा मंत्री ने फिल्म देखते वक्त ही एक ट्वीट के माध्यम से 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' की तारीफ की। उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और फिल्म के एक्टर्स विक्की कौशल, यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल को ट्वीट में टैग करते हुए इस फिल्म के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
What a power-packed movie @AdityaDharFilms and @RonnieScrewvala. Brilliant performances @yamigautam @vickykaushal09 @SirPareshRawal ji, @mohituraina. Recharged also by the energy in the cinema hall! #HighJosh
How’s the josh?! pic.twitter.com/8hxuCxt0P5
रक्षा मंत्री को बेहद पसंद आई फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक'
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह बेंगलुरु में बेल्लान्दुर के 'सेन्ट्रल स्पिरिट मॉल' में पूर्व सैनिकों के साथ 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म देख रही हैं। उन्होंने सिनेमा घर में प्रवेश करने के समय का अपना एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वहां उपस्थित दर्शक 'भारत माता की जय' , 'वंदे मातरम' का नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री ने मॉल में बच्चों और लोगों के साथ 'सेल्फी (मोबाइल से तस्वीरें) भी ली। इस फिल्म का एक लोकप्रिय संवाद है- 'हाउ इज द जोश? यह फिल्म थल सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर किये गये सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। रक्षा मंत्री ने सेना दिवस के अवसर पर 16 जनवरी को फिल्म के कलाकारों से मुलाकात की थी।

Posted by:प्रियंका जयसवाल

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद