Box Office: ‘उरी’ 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार रचा इतिहास
WAORS हिंदी न्यूज »फ़िल्मी खबर
मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है। 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार करने के साथ ये फिल्म अब अपने बजट की फिल्मों में सबसे तेज़ सैकड़ा बनाने वाली पहली फिल्म बन गई है।
देश के दुश्मन आतंकवादी और उनको प्रश्रय दे रहे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर बनी आदित्य धर की उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के 10 दिनों में 100 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।
फिल्म को दूसरे रविवार को करीब 17 करोड़ छह लाख रूपये का बंपर कलेक्शन मिला है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब 108 करोड़ 90 लाख रूपये हो गई हैl फिल्म को 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी। पांच दिन में 50 करोड़ हासिल करने वाली उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने आठ दिन में 75 करोड़ हासिल किये और 10वें दिन 100 करोड़ तक पहुंच गई ।
ये साल की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। ऐसा पिछले साल भी हुआ था जब 25 जनवरी को रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पद्मावत ने एक हफ़्ते के भीतर 114 करोड़ और कुल 302 करोड़ 15 लाख रूपये का कलेक्शन हासिल किया l
Posted & edit by :काजल कुमारीउरी को पहले हफ़्ते में 70 करोड़ 94 लाख रूपये का कलेक्शन मिला जबकि दूसरे वीकेंड में 37 करोड़ 96 लाख रूपये का l बड़ी बात ये भी रही कि इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 35 करोड़ 73 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और दूसरे वीकेंड में उससे अधिक कमाई हुई है l

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद