जानिए कैसा होगा Exam Pattern, Syllabus And Cut-Off RRB JE recruitment 2019:
WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली
नई दिल्ली:, भारतीय रेलवे ) ने 13,487 पदों पर भर्तियां निकाली है। जूनियर इंजीनियर की विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार जेई, जेई आईटी, डिपोट मटेरियल, केमिकल असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 31 जनवरी, 2019 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर http://www.indianrailways.gov.in/ ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए डिप्लोमा, डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद में 1446, मुंबई में 1544, कोलकाता में 1519, चेन्नई में 1183 से अधिक पद शामिल है। जबकि इसके अलावा अन्य भर्ती बोर्ड में एक हजार से कम पद शामिल होंगे। पहले चरण की सीबीटी यानी कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट अप्रैल या मई 2019 में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, भर्ती के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों की बैसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होगी। हम आपको बताने जा रहे हैं, इस परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा।
सीबीटी प्रथम चरण
इसमें 90 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे। पीडब्लयूडी (PwD) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर में प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/3 अंक कटेंगे।
ये भी पढ़े :ऑनलाइन टिकट करना अब पहले से हुआ आसान IRCTC: रेलवे ने अपनी वेबसाइट में किए ये बड़े बदलाव,
सीबीटी दूसरा चरण
दूसरे चरण में 120 मिनट में 150 प्रश्नों को पूरा करना होगा। पीडब्लयूडी (PwD) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए, अनुमत समय 160 मिनट होगा।
ये भी पढ़े 65 से अधिक,15 वर्ष से कम आयु वर्ग नागरिकों को मिलेगा आधार का यह लाभ
विषय के अनुसार अंक वितरण
प्रश्न बहुविकल्पीय विकल्पों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और इनमें से संबंधित प्रश्नों को शामिल करने की संभावना है।
सीबीटी प्रथम चरण
गणित - 30
सामान्य बुद्धि - 25
सामान्य जागरूकता - 15
सामान्य विज्ञान - 30
प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर होने पर 0.33 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी।
सीबीटी दूसरा चरण
सामान्य जागरूकता - 15
भौतिकी और रसायन विज्ञान - 15
पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण का मूल - 10
तकनीकी क्षमता - 100
जानिए क्या होगा कट-ऑफ
सीबीटी प्रथम चरण के लिए, अनारक्षित श्रेणी के लिए अंकों का न्यूनतम प्रतिशत 40 प्रतिशत होगा। ओबीसी और एससी उम्मीदवारों के लिए, आवश्यक न्यूनतम अंक 30 प्रतिशत है। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 25 फीसदी है। पात्रता के लिए अंकों का ये प्रतिशत (पीडब्लयूडी) PWD उम्मीदवारों के लिए 2 प्रतिशत से कम हो सकता है।
Posted & edit by :रौशनी जयसवाल
Posted & edit by :रौशनी जयसवाल

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद