दिल्ली:27 जनवरी को प्रीतम पूरा में आइका द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन से लोगो में उत्साह
WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली
ब्यूरो चीफ दीपक कुमार व्याहुत की रिपोर्ट
दिल्ली: कलवार, कलाल, कलारों की राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संस्था ऑल इंडिया कलवार कलाल कलार एसोसिएशन यानी आइका द्वारा 27 जनवरी 2019 को पीतमपुरा स्थित आर्य समाज विशाखा एनक्लेव में स्वजातीय बंधुगण के लिए वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन निःशुल्क किया जा रहा है। दिल्ली में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है जिसमे पूरे भारत वर्ष से विवाह के इच्छुक वर-वधु और अभिभावकों के आने की सूचना प्राप्त हुई है।
आइका दिल्ली NCR के प्रभारी श्री ओमप्रकाश गुप्ता जी ने संवाददाता को जानकारी दी कि यह आयोजन आइका के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश कलवार जी की प्रेरणा से आयोजित हो रहा है जिसमे दिल्ली प्रदेश के अलावा सुदूर प्रदेशों से भी बंधुगण के आने की सूचना प्राप्त हुई है।
ये भी पढ़े :दिल्ली-NCR में अचानक वारिश से मौसम ने बदली करवट ,ठन्ड बढ़ने के आसार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के विधायक होंगे
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्तारुढ़ दल, बिहार के मुख्य सचेतक और कलवार शिरमौर माननीय विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद जी होंगे साथ ही विभिन्न गण्यमान्य समाजसेवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।समाज जनों के द्वारा ध्वजारोहण और आरती के बाद आइका के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन भी किया जाएगा।
वर-वधु अपना परिचय मंच से देंगे
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले वर-वधु अपना परिचय मंच से देंगे और यदि कोई रिश्ता दोनो पक्षों को पसंद आ जाता है तो वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी के तिथि की बुकिंग भी आर्य समाज द्वारा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़े :मथुरा के जवाहरबाग हिंसा के 47 में से 45 आरोपी को सजा, मुख्य आरोपी चंदन बोस बरी
दिल्ली में हर प्रदेश के लोग रहते हैं
आइका राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश कलवार ने बताया कि दिल्ली में हर प्रदेश के लोग रहते हैं और इस तरह के कार्यक्रम से अन्तरजीय विवाह को बढ़ावा देने से समाजजनों में एकता बढ़ेगी और नई पीढ़ी भी विभिन्न संस्कृतियों को अपना कर अपनी सांस्कृतिक मूल्यों को अक्षुण्ण रख सकती है।
कलवार समाज से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील
इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे गाजीपुर सब्जी मंडी के चेयरमैन श्री सत्यदेव प्रसाद गुप्ता ने भी समाज बंधुओं से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में वर-वधु का हौसला बढ़ाने और नई पीढी को अपनी परम्परा से रु-ब-रु कराने हेतु प्रख्यात समाजसेवी श्री गौतम भगत और श्री संजय भगत ने समाजजनों को सपरिवार आने का निमंत्रण दिया।
ये भी पढ़े :शीला दीक्षित:दिल्ली में नहीं चलेगा 2014 की तरह मोदी लहर
लोगो में उत्साह
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उत्साह और ऊर्जा से लबालब भरे दिख रहे आइका के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रवि जायसवाल और श्री शम्भू गुप्ता के सक्रिय प्रयास से बॉयोडाटा के निबंधन और व्यवस्था का काम अत्यंत तीव्र गति से चल रहा है। वहीं आइका की मातृशक्ति श्रीमती मधुलिका शिवहरे ने बताया कि केवल भारत ही नही अपितु देश के बाहर रह रहे कई स्वजातीय बंधु के भी बॉयोडाटा प्राप्त हुए हैं तथा बाहर से आने वालों हेतु आवास की व्यवस्था भी निःशुल्क है।इस तरह के आयोजन को लेकर समाजजनों में अत्यंत उत्साह देखा जा रहा है।
Posted & edit by:अमिताभ त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद