PM आवास योजना किश्त का भुगतान 26 जनवरी से पहले हो,कोताही बरतने वाले पर होगी जवाबदेही तय ,डिएम
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
बिहार :सीतामढ़ी डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने निर्देश दिया की प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी किश्तों को भुगतान 26 जनवरी से पहले हर हाल में हो जानी चाहिए ।ये बाते दिएम ने समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला समन्यवय समिति की बैठक में की |
लापरवाही करने वाले पर करवाई होगी
बैठक में सभी उपस्थित बीडीओ को कही।साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले पर जबाबदेही तय कर करवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि लंबित एफटीओ का निष्पादन 24 घंटे के अंदर करवाना सुनिश्चित करवाये,अन्यथा संबंधित डेटा इन्ट्री ऑपरेटर पर तो निष्काशन की करवाई तो होगी ही ,वही संबंधित बीडीओ पर भी करवाई होगी।
ये भी पढ़े :अभी-अभी :पिकअप वैन व टेंपो की आमने सामने की टक्कर टेम्पो बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त
डीएम ने बीडीओ को फटकार लगाई
डीएम ने परसौनी,परिहार, सूप्पी आदि के बीडीओ को आवास योजना में निम्न प्रदर्शन को लेकर फटकार भी लगाई।डीएम ने उपस्थित सभी सीओ को निर्देश दिया कि 25 जनवरी तक वासगीत पर्चा के चिन्हित सभी लाभुको को वितरण हेतू सभी आवश्यक तैयारी कर ले।
ये भी पढ़े :ब्रेकिंग न्यूज :बैरगनिया-गुरहनबा रेल लाइन पर टला बड़ा रेल हादसा
महत्वपूर्ण योजनाओ का भूमि का चयन का प्रस्ताव भेजे
डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन,पावर सब स्टेशन,अंचल कार्यालय,सभी प्रखंडों में आधुनिक बस स्टैंड,आंगनवाड़ी केंद्र आदि के लिए हरहाल में ससमय भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजे ताकि सरकार की सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओ को समय जमीन पर उतारा जा सके।उक्त बैठक में एडीएम ब्रजकिशोर सदानन्द,जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक कुमार,सहायक निर्देशक,सामाजिक सुरक्षा सहित सभी वरीय अधिकारी,सभी बीडीओ,सभी सीओ आदि उपस्थित थे।
Posted & edit by:राजकुमार चौहान
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद