दिल्ली में कोंग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए एक्शन में आ गईं शिला दीक्षित,रोजानाकी जा रही हैं बैठक
WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली दिल्ली
नई दिल्ली :दिल्ली शीला दीक्षित दिल्लीकांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालते ही पार्टी को दिल्ली में अपना जनाधार और पुराना गौरव हासिल करने के लिए ऐक्शन में आ गईं हैं.
रोजाना बैठकें की जा रही हैं
दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर में रोजाना बैठकें की जा रही हैं और पार्टी को दिल्ली में पुराना गौरव वापस दिलाने की कोशिश की जा रही है. इसी सिलसिले में सोमवार को दिल्ली कांग्रेस के महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित, महिला मोर्चा अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, हारून यूसुफ समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए. लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर नई अध्यक्ष शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस के सभी मोर्चों की बैठक ले रही हैं.
ये भी पढ़े :न्यजीलैंड जाने के लिए निकली फिशिंग बोट लापता,100 से 200 भारतीय सवार
मोदी और केजरीवाल सरकार ने महिलाओ की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया
शीला दीक्षित ने कहा कि महिला मोर्चा की इस बैठक में तय किया गया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस महिला मोर्चा दिल्ली की महिलाओं की समस्याओं को बूथ लेवल पर चर्चा करेगा और दिल्ली की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाएगा. शीला दीक्षित ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिला सुरक्षा के नाम पर कोई काम नहीं किया है, जबकि दिल्ली में जब कांग्रेस थी तब महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम काम किए जाते थे.
महिला और दलितों के साथ पार्टी बैठक करेगी
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहीं किरण वालिया ने कहा कि यूथ, महिला और दलितों के साथ कांग्रेस पार्टी बैठकों का आयोजन कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बातकर रोडमैप तैयार कर रही है. पार्टी की महिला नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया.
ये भी पढ़े :दिल्ली-NCR में अचानक वारिश से मौसम ने बदली करवट ,ठन्ड बढ़ने के आसार
दिल्ली में कोंग्रेस का एक भी विधायक और सांसद नहीं है
बता दें कि लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित पर पार्टी में जान फूंकने की जिम्मेदारी सौंपी है. इस वक्त दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है, न ही लोकसभा की सात सीटों में से एक भी सीट कांग्रेस के पास है|
कैसे शिला दीक्षित इस अग्नि परीक्षा में पास होगी ?
कैसे कोंग्रेस को पुराने मक़ाम पर लेकर आएगी ?
क्योकि लोक सभा चुनाव में बहुत ही कम समय बचा है
Posted & edit by; अमित कुमार मेहलावत
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद