Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    झारखण्ड विधानसभा सभा सत्र :आज पेश किया जाएगा 2019-20 का बजट

    WAORS हिंदी न्यूज »झारखण्ड रांची
    मनोज व्याहुत की रिपोर्ट 

    रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वित्तीय वर्ष 2018-19 का आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा में पेश होगा। मंगलवार को वर्ष 2019-20 का वार्षिक बजट सदन में प्रस्तुत होना है। सोमवार को चालू वित्तीय वर्ष के तृतीय अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद-विवाद होगा।
     

    इसी दिन सरकार तृतीय अनु पूरक बजट का विनियोग विधेयक पास कराएगी। बजट सत्र में 19 जनवरी को  होेने वाली कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई थी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। 
    पारा शिक्षक ममाले पर विपक्ष घेरेगा सरकार को 
    पारा शिक्षकों का मामला व अन्य अनुबंधकर्मियों के मामले पर भी सरकार को घेरेगा विपक्ष। अनुबंध या मानदेय पर कार्यरत कई संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने उन्हें भी समर्थन दिया है। राजधानी में विधि व्यवस्था का मामला भी काफी अहम मुद्दा होगा। राजधानी मे लगातार बढ़ते अपराध को भी विपक्ष मुद्दा बनाएगा। विपक्षी दलों ने पलामू के मंडल डैम के मामले का भी काफी विरोधी किया है। यह विरोध झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भी नजर आने की संभावना है। 


    आज 22 जनवरी को प्रश्नकाल के बाद वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पेश किया जाएगा। 23 से 27 जनवरी तक सत्र नहीं रहेगा। 28 जनवरी को प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री का प्रश्नकाल। बजट पर सामान्य वाद-विवाद। 29 जनवरी को प्रश्नकाल के बाद बजट पर सामान्य वाद-विवाद। 30 जनवरी को प्रश्नकाल के बाद बजट के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर व मतदान।
     31 जनवरी को प्रश्नकाल के बाद अनुदान मांगों पर वाद-विवाद व सरकार का उत्तर तथा मतदान। एक फरवरी को प्रश्नकाल के बाद अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान। 2 व 3 फरवरी को अवकाश। 4 फरवरी को प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री का प्रश्नकाल। फिर अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर व मतदान। 5 फरवरी को प्रश्नकाल के बाद विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा। 6 फरवरी को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक। 7 फरवरी को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे। 8 फरवरी को नियमित कार्य के बाद गैर सरकारी संकल्प रखा जाएगा। 
    Posted & edit by; अमित कुमार मेहलावत 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728