Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कटिहार :तिरंगे को जमींन पर गिराने से स्कुल मचा हंगामा


    WAORS हिंदी न्यूज » बिहार कटिहार 

    ब‍िहार के एक स्कूल में गणतंत्र द‍िवस पर सांस्कृत‍िक कार्यक्रम चल रहा था. वहां उस समय हंगामा मच गया जब कुछ मनचले कार्यक्रम देख रही लड़क‍ियों के साथ सेल्फी खींचने लगे और अश्लील हरकत पर उतर आए. व‍िरोध करने पर मनचलों ने स्कूल में तोड़-फोड़ कर दी और बाइक को आग के हवाले कर दिया. त‍िरंगे को भी जमीन पर ग‍िरा कर त‍िरंगे का अपमान क‍िया गया.

    ब‍िहार के कटिहार में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय हपलागंज स्कूल,  उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा था. तभी काफी संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्व और मनचलों ने कार्यक्रम में चल रहे सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ-साथ,  प्रोग्राम देख रही छात्राओं के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने लगे. इतना ही नहीं वे उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे.
    क्रिकेट के बैट-बल्लों से सभी की धुनाईजब स्कूल के शिक्षकों-छात्रों और अभिभावको के द्वारा विरोध कर सेल्फी लेने से मना किया गया तो मनचलों ने बाहर से कुछ असामाजिक तत्वों को स्कूल के अंदर बुलाया और क्रिकेट के बैट-बल्लों से सभी की धुनाई शुरू कर दी. देखते ही देखते पूरा स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. शिक्षक और छात्र-छात्राएं अपनी जान बचा कर भागने लगे. मारपीट के दौरान शिक्षक-शिक्षिका और कुछ छात्रों को गंभीर चोटें आईं. इसी दौरान स्कूल परिसर में खड़ी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया.
    तिरंगे को जमीन पर गिरा कर अपमानशरारती तत्वों ने कुछ लोगों को कमरे में बंद कर दिया और स्कूल में तोड़-फोड़ की. टेबल, बेंच, कुर्सी को तोड़ डाला. साथ ही फहरा रहे तिरंगे को जमीन पर गिरा कर तिरंगे का अपमान भी किया.
    जान बचाकर भागी स्कूल की प्रधानाध्यापिका
    तत्काल सांस्कृतिक प्रोग्राम रुक गया. सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में जुट गए. तब तक सभी मनचले और असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए. ग्रामीण तत्काल मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बुलाने और शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे. जान बचाकर भागी स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पूरी घटना से अवगत करवाते हुए मामला दर्ज करवा दिया.
    ये भी पढ़े :आप नेता संजय सिंह ने प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न के लिए सवाल उठाया ,कहा संघ में जाओ भारत रत्न पाओ

    विवाद को लेकर कार्रवाई  शुरू


    85E2PostedPOsted8 | 26N364 एसडीओपी अन‍िल कुमार ने बताया क‍ि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोटो खींचने से उत्पन्न हुए विवाद को लेकर कार्रवाई  शुरू कर दी है. बंधक बने शरारती तत्व के अभिभावक,  पूर्व मुखिया को आक्रोशितों से छुड़ाने में जुटी है. मनचलों और उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामला शांत करवा द‍िया गया है.
    पोस्टेड बाय :अमिताभ मिश्रा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728