Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ग्राहक बनकर कुरियर कंपनी से चाकू का भय दिखा लूटे 5.32 लाख




    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार मुजफ्फरपुररवि कुमार की रिपोर्ट 

    मुजफ्फरपुर: कलमबाग चौक के समीप कुरियर कंपनी के दफ्तर में घुसकर लुटेरों ने पिस्टल व चाकू दिखाकर शुक्रवार शाम 5.32 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरे दफ्तर में मौजूद तीन कर्मियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। घटना के बाद नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन, काजीमोहम्मदपुर थानेदार मो. सुजाउद्दीन और क्यूआरटी प्रभारी आरपी गुप्ता मौके पर पहुंचे।


     हुलिए के आधार पर गन्नीपुर इलाके में छापेमारी की। लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला। इसके बाद कार्यालय में लगे सीसी कैमरे का फुटेज खंगाला। इसमें तीनों लुटेरों की करतूत कैद दिखी। जिसमें दो ने चेहरे पर गमछा लपेटा था तो तीसरे का खुला था। सभी की उम्र 30-35 साल बताई गई। कर्मी रितेश सिंह के बयान पर शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि इसी मोहल्ले में मंत्री का भी आवास है।


    ग्राहक बनकर किया प्रवेश

     शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक उक्त कार्यालय में ग्राहक बनकर प्रवेश किया और कर्मी मनोज से पूछा, पार्सल आया है मेरा...। कर्मी ने उसे ग्राहक समझकर नाम व पता पूछा। इसी दौरान उसके दो और साथी भीतर प्रवेश कर कार्यालय का शटर गिरा दिया। पिस्टल तान मुंह बंद रखने को कहा। कार्यालय में उस समय कर्मी मनोज, रंजीत और अन्य थे।



    कटिहार :तिरंगे को जमींन पर गिराने से स्कुल मचा हंगामा

    यह भी पढ़ें

    कैश कहां रखा है...बोलो नहीं तो गोली मार देंगे

    लुटेरों ने कहा कि कैश कहां रखा है, बताओ नहीं तो गोली मार देंगे। काउंटर के नीचे से कलेक्शन का रखा 5.32 लाख रुपये पर लुटेरों की नजर पड़ी। इसे जेब में रखा। पूछा कि और पैसा कहां है। कर्मी ने कहा कि इसके अलावा नहीं है। तीनों लुटेरे वहां से निकले और शटर गिराकर भाग गए। दो के हाथ में पिस्टल था और एक के पास चाकू थी। दो लुटेरों ने खाकी वर्दी पहनी थी।



    सीतामढ़ी :गणतंत्र दिवस पर 408 परिवार को मिली सौगात ,लोगो के चेहरे पर ख़ुशी

    यह भी पढ़ें

    बताया कि घटना के समय वहां से बरात जा रही थी। काफी शोरगुल था। छत से एक महिला ने भी लुटेरों को देखा पर वह समझ नहीं सकी। लुटेरे पिछले चार दिनों से उक्त कार्यालय की रेकी कर इलाके में मंडरा रहे थे। जिस पर क्यूआरटी प्रभारी ने काजीमोहम्मदपुर पुलिस को अलर्ट कराया था। लेकिन, इस बार भी घटना के बाद पुलिस की नींद खुली। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि सीसीटीवी में अपराधियों का करतूत कैद है। लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

    Posted By:रामकुमार साह

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728