सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस का विस्तार
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
सीतामढ़ी:आज दिनांक 29-01-2019 को बिहार प्रदेश युवा के प्रभारी श्री अमित यादव एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश सन्नी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस के संगठन का विस्तार करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने पिंकी कुमारी, मनोज कुमार सक्सेना, रोहन गुप्ता, मो. सनाउल्लाह एवं मो. सैफुल्लाह को युवा कांग्रेस का "जिला सचिव" मनोनीत किया है।
ये भी पढ़े :सीतामढ़ी:पूर्व मंत्री जार्ज फर्रणाण्डीस के आकस्मिक निधन पर शोक सभावहीं, इरशाद खान को रुन्नीसैदपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया है। पिंकी देवी को उपाध्यक्ष एवं रहमत अली को सचिव मनोनीत किया है। साथ ही बेला शहबाजपुर निवासी विकास कुमार को रीगा युवा कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ये भी पढ़े :बेतिया :श्रमिकों के मसीहा स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक सभा
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि इससे युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।
Posted by:रोहित कुमार
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद