Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:करुणाकर चौधरी की हत्या साजिश के तहत ,इसकी उच्चस्तरीय जांच हो


    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी  
    कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय  

    सीतामढ़ी। बैरगनिया, नंदबारा पैक्स के अध्यक्ष करुणाकर चौधरी का मंगलवार को बागमती नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मौके पर रीगा के विधायक अमित कुमार टुना, शिवहर के पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला, सीतामढ़ी जिले के सहकारिता नेता बाजपट्टी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधीर कुमार, सहकारिता जागृति मंच के अध्यक्ष रामश्रेष्ठ सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि करुणाकर चौधरी की साजिश के तहत हत्या की गई है। 


    गहन तरीके से छानबीन करने की मांग 
    उन्होंने डीएम रणजीत कुमार सिंह और सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार तथा शिवहर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार से फोन कर घटना की गहन तरीके से छानबीन करने की मांग की। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच सिविल सर्जन एवं मेडिकल बोर्ड के मौजूदगी में कराने का आग्रह किया ताकि सही तथ्य सामने आ सके। 
    करुणाकर चौधरी की हत्या एक साजिश के तहत की गई है
    इधर, भाजपा के वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रो.उमेंशचंद्र झा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पैक्स अध्यक्ष करुणाकर चौधरी की हत्या एक साजिश के तहत की गई है।

    दुर्घटना बताकर पुलिस अपराधियों की मदद कर रही है
     दुर्घटना बताकर पुलिस अपराधियों की मदद कर रही है। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन एवं सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। वहीं, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने पैक्स अध्यक्ष करुणाकर चौधरी की हत्या की निंदा  की।


    नीतीश सरकार में अपराधियों का बोलबाला 
     और कहा कि नीतीश सरकार में अपराधियों का बोलबाला है। कानून नाम की कोई चीज नहीं है। पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व व्यवसायी कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच के साथ अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की हे। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या करने का लगाया आरोप

    परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की 
     परिजनों ने हत्या कर सड़क हादसा का रूप देने वाले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन व सरकार से की है। मृतक चौधरी की पत्नी ममता चौधरी,बड़ा पुत्र गुलशन कुमार उर्फ चंचल,छोटा पुत्र अमित चौधरी उर्फ चुलबुल ने कहा कि शिवहर जिले में एक ठीकेदार के साथ करुणाकर चौधरी ने पार्टनरशिप में ठीकेदारी का काम किया था। पिछले कई माह से उन्हें रुपये देने के लिए उनका पार्टनर परेशान कर रहा था। 

    करुणाकर चौधरी को हत्या से पहले पिपराही में देखा गया 
    रविवार को रुपये देने के लिए बुलाया था। इसी को लेकर वे रविवार घर से दिन के करीब 2.15 बजे पिपराही के लिए निकले थे। उन्हें 3.30 बजे कई लोगों ने पिपराही में देखा भी था। 5.27 बजे उन्होंने सीतामढ़ी के एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात की थी। घर से 6.45 बजे के बाद उनके मोबाइल पर लगातार फोन किया गया,घंटी बजती रही लेकिन कॉल रिसिव नहीं हुआ। 


    रुपये देने के बहाने बुलाकर हत्या किया  
    परिजनों ने पूरे दावे के साथ कहा कि रुपये देने के लिए बुलाकर उन्हें हत्या कर उसे सड़क हादसा का रूप देने के लिए शव को पिपराही के बागमती पुल पर इस कदर रख दिया गया कि यह प्रतीत हो कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि यह पूरी तरह हत्या का मामला है। 

    पिपराही पुलिस की भूमिका संदिग्ध 
    परिजनों ने यह भी कहा कि घटना में पिपराही के पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी से पिपराही में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही मृतक का कॉल डिटेल निकालने का आग्रह किया गया था ताकि हत्या का खुलासा हो सके। परिजनों ने पिपराही पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि शव देने के नाम पर उदय चौधरी से जबरन सड़क हादसा से संबंधित आवेदन लेकर हत्याकांड को दबाने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने शिवहर के पुलिस कप्तान के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की है।

    Posted by:प्रियंका जयसवाल





    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728