Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    IndVsNZ 1st ODI Live Score Online in Hindi: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य दिया


    HIGHLIGHT Ind Vs NZ 1st ODI 

    1. न्यूजीलैंड की टीम 157 रन पर सिमटी
    2. केन विलियमसन ने 64 रन की पारी खेली
    3. भारत को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य मिला
    4. मो शमी को मैं ऑफ़ द मैच चुना गया 
    5. दूसरा वन डे 26 जनवरी को खेला जयेगा 
    India Vs New Zealand (Ind v NZ) 1st ODI Live Cricket score: भारत व न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नेपियर में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 38 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य मिला है।
    23 Jan,2019


    • 02: 25 PM मो. शमी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। जब शमी को खिताब दिया जा रहा था उस वक्त उनके साथ विराट भी मौजूद थे। एंकर की अंग्रेजी में कही बात को विराट शमी को हिन्दी में समझा रहे थे और फिर वो उसका जबाव अंग्रेजी में दे रहे थे। इसके बाद शमी की हिन्दी में कही बात को विराट ने अंग्रेजी में फिर से कही। यानी विराट ने यहां द्वीभाषीय का काम किया। 
      02:15 PM इस जीत के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों देशों के बीच अगला मैच यानी दूसरा वनडे मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। 
      02:13 PM शिखर धवन 75 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अंबाती रायडू 11 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 
      02:08 PM रायडू ने भारत के लिए विजयी शॉट लगाया और भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। 
      02:05 PM रायडू ने चौका लगाया और भारत को जीत के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत है। 
      02:04 PM भारत को जीत के लिए 90 गेंदों पर छह रन बनाने हैं। भारत ने 34 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। 
      02:02 PM भारत को जीत के लिए 94 गेंदों पर 6 रन बनाने हैं। 
      02:01 PM भारत ने 33 ओवर में दो विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। 
      01:55 PM भारत माउंट मॉन्गनुई में 26 जनवरी को दूसरा वनडे मैच खेलेगा। 
      01:55 PM भारत को जीत के लिए 102 गेंदों पर 11 रन बनाने हैं। 32 ओवर में भारत ने दो विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। 
      01:52 PM 31 ओवर में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। 
      01:47 PM 30 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 17 रन की जरूरत। 
      01:44 PM विराट के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायडू आए हैं। भारत को जीत के लिए 119 गेंदों पर 19 रन बनाने हैं। धवन 66 रन बनाकर नाबाद हैं। 
      01:43 PMभारत के कप्तान विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हुए। फर्ग्यूसन की गेंद पर उनका कैच लाथम ने पकड़ा। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए धवन के साथ 91 रन की साझेदारी की। 
      01:36 PM भारत को जीत के लिए 126 गेंदों पर 25 रन बनाने हैं। 
      01:34 PM 27 ओवर में टीम इंडिया ने एक विकेट पर 126 बन बना लिए हैं। जीत के लिए भारत को 30 रन बनाने हैं। 
    • 01:26 PM
       25 ओवर में भारत का स्कोर 117 पर एक। दोनों के बीच 76 रन की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए 143 गेंदों पर 38 रन बनाने हैं। 
    • 01:24 PM साउथी की गेंद विराट कोहली के पैर पर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट दिया लेकिन विराट ने रिव्यू लिया। रिव्यू से पता लगा कि गेंद पैड में लगने से पहले बल्ले पर लगी थी। तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। 
      01:18 PMधवन ने 69 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके वनडे करियर का 26वां अर्धशतक है। भारत का स्कोर 23 ओवर में 110 रन है। भारत को जीत के लिए 46 रन की जरूरत है। 
    • 01:13 PM
       भारत का स्कोर 22 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 106 रन। 
    • 01:10 PM
       भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा। जीत के लिए 53 रन की जरूरत। 
    • 01:08 PM भारत ने 20 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। जीत के लिए टीम इंडिया को अभी 69 रन और बनाने हैं। 
      12:59 PM विराट और धवन के बीच 55 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
      12:58 PM धवन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं और 43 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। 
      12:55 PMभारत को जीत के लिए 195 गेंदों पर 69 रन बनाने हैं। 
      12:48 PM इस ओवर में 11 रन बने। भारत का स्कोर एक विकेट पर 76 रन। 12:47 PM
       विराट ने मिड विकेट के उपर से शानदार चौका लगाया। इसके ठीक बाद दूसरी ही गेंद पर एक और चौका और इस बार डीप बैकवॉर्ड प्वाइंट की तरफ। भारत को जीत के लिए 80 रन की जरूरत। 
    • 12:41 PM
      भारत के लिए ये ओवर अच्छा रहा और 12 रन बने। भारत का स्कोर 13 ओवर में एक विकेट पर 62 रन है। धवन और विराट के बीच 21 गेंदों पर 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
    • 12:38 PM
      अब भारत को 49 ओवर में जीत के लिए 158 की जगह 156 रन बनाने हैं। 
    • 12:35 PM
       31 रन के स्कोर पर शिखर धवन का कैच विकेटकीपर ने छोड़ दिया। अब भारत को जीत के लिए 157 रन बनाने हैं। आधे घंटे तक खेल रुकने की वजह से स्कोर में एक रन कम कर दिया गया। 
    • 12:32 PM
       भारत ने 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। पिछले ओवर में फर्ग्यूसन ने दो रन दिए थे। 
    • 12:30 PM
       जीत के लिए भारत को 235 गेंदों पर 112 रन की जरूरत। 
    • 12:28 PM
       लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद खेल को दोबारा शुरू किया गया है लेकिन एक ओवर कम कर दिया गया है। अब ये मैच 49 ओवर का होगा। 
    • 12:09 PM
       भारत ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। विराट दो रन जबकि धवन 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
    • 12:02 PM
       शिखर धवन ने 118 वनडे मैचों में अपने 5000 रन पूरे किए। 
    • 11:55 AM
       तेज सनलाइट की वजह से खेल को रोका गया। बल्लेबाज को देखने में कठिनाई हो रही थी जिसकी वजह से अंपायर ने ये फैसला किया। 
    • 11:53 AM
       भारत को जीत के लिए 40 ओवर में 114 रन बनाने हैं। 
    • 11:48 AM
       विराट जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हैं तब उनका औसत 68.6 का है। 
    • 11:47 AM
       लंच के तुरंत बाद ब्रेसवेल ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर ही रोहित शर्मा को 11 रन पर आउट कर दिया। रोहित का कैच मार्टिन गप्टिल ने लपका। 
    • 11:04 AM
       इस  वक्त धवन 29 रन जबकि रोहित शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
    • 11:03 AM
       भारत को जीत के लिए 41 ओवर में 117 रन की जरूरत है। 
    • 11:03 AM
       नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर फर्ग्यूसन की गेंद पर धवन ने शानदार चौक लगाया। लंच तक भारत ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। 

    • 10:56 AM
       शिखर धवन ने बोल्ट के इस ओवर में दो चौके लगाए। भारत का स्कोर 36 रन और आठ ओवर का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 
    • 10:51 AM
       भारत को जीत के लिए 260 गेंदों पर 134 रन बनाने हैं। 
  • 10:46 AM
     पांच ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 12 रन बना लिए हैं। धवन नौ रन पर जबकि रोहित दो रन बनाकर नाबाद हैं। 
  • 10:37 AM
    भारत ने तीन ओवर में बिना कोई विकेट खोए छह रन बना लिए हैं। 
  • 10:34 AM
     भारत ने दो ओवर की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के पांच रन बना लिए हैं। 
  • 10:34 AM
     भारत ने एक  ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं। रोहित एक रन व धवन दो रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    • 10:30 AM
       भारत ने एक  ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं। रोहित एक रन व धवन दो रन बनाकर खेल रहे हैं। 
    • 10:26 AM
       भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन व रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए। पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट फेंक रहे हैं। 
    • 10:17 AM
       न्यूजीलैंड की पारी 157 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाजों की एक नहीं चली। भारत की तरफ से कुलदीप ने चार, शमी ने तीन, चहल ने दो जबकि जाधव ने एक विकेट लिए। 
    • 10:16 AM
       न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट बोल्ट के तौर पर गिरा। कुलदीप की गेंद पर बोल्ट का कैच रोहित ने पकड़ा। बोल्ट ने एक रन बनाए। 
    • 10:13 AM
       कुलदीप का आखिरी ओवर जारी है। अब तक उन्होंने तीन विकेट लिए हैं। 
    • 10:13 AM
       चहल ने 10 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। 
    • 10:12 AM
       न्यूजीलैंड की टीम ने 37 ओवर में नौ विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। 
    • 10:12 AM
      कुलदीप की गेंद पर धौनी ने फरगुसन को स्टंप आउट कर दिया। इसके लिए धौनी ने अंपायर से अपील की। फिर तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। फरगुसन खाता भी नहीं खोल पाए। 
    • 10:03 AM
       शिखर धवन ने फरगुसन का आसान कैच छोड़ दिया। मेजबान टीम ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। 
    • 10:00 AM
       क्रीज पर इस वक्त फरगुसन और टिम साउथी मौजूद हैं। 
    • 10:00 AM
       न्यूजीलैंड की टीम ने 146 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। 34 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। 
    • 09:59 AM
       कुलदीप ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एक विकेट और झटका। उन्होंने ब्रेसवेल को सात रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 
    • 09:58 AM
       कुपदीप यादव की गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन मिड विकेट पर अपना कैच विजय शंकर को थमा बैठे। उन्होंने टीम के लिए अच्छी पारी खेली और 81 गेंदों पर 64 रन बनाए। 
    • 09:52 AM
       इस ओवर में ब्रेसवेल ने चहल की पांचवीं गेंद पर गेंदबाज के सर के उपर से शानदार चौका लगाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 33 ओवर में छह विकेट पर 166 रन है। 
    • 09:46 AM
       चहल का एक और बेहतरीन ओवर। इस ओवर से सिर्फ तीन रन ही आए। कीवी टीम ने 31 ओवर में छह विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। 
    • 09:40 AM
       न्यूजीलैंड की टीम ने 133 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने अब तक विरोधी टीम की कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं होने दी। 
    • 09:39 AM
       शमी ने अपना तीसरा शिकार किया। इस बार उनका शिकार बने सैंटनर जो LBW आउट हो गए। कीवी टीम ने अपना छठा विकेट गंवाया। सैंटनर ने 21 गेंदों पर 14 रन बनाए। 
    • 09:36 AM
      कुलदीप की गेंद पर सैंटनर के लिए LBW अपील की गई। अंपायर ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद भारत ने रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने भी इसे खारिज कर दिया। भारत ने अपना रिव्यू गंवाया। 
    • 09:30 AM
       विलियमसन का कैच छोड़ना भारत के लिए मंहगा साबित हुआ। वो इस वक्त 52 रन पर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 28 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। 
    • 09:22 AM
       विवियमसन ने अपने वनडे करियर का 36वां अर्धशतक लगाया। 
    • 09:16 AM
       भारत को इस वक्त विकेट की जरूरत थी और जाधव ने टीम को सफलता दिलाई। उन्होंने निकल्स को 12 रन पर कुलदीप के हाथों कैच आउट करवा दिया। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। 24 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। 
    • 09:12 AM
      न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार हो चुका है। 23 ओवर में चार विकेट पर कीवी टीम ने 101 रन बना लिए हैं। 
    • 09:01 AM
      मेजबान टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। 
    • 08:56 AM
       निकल्स बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं और न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में चार विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। 
    • 08:56 AM
       चहल ने लाथम को अपनी ही गेंद पर आउट कर अपना दूसरा शिकार किया। लाथम ने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। 
    • 08:51 AM
       इस वक्त मेजबान टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। केदार जाधव ने विलियमसन का आसान कैच छोड़ दिया था। इस वक्त क्रीज पर लाथम के साथ विवियमसन मौजूद हैं। 
    • 08:39 AM
       चहल ने अपने इस ओवर में सिर्फ दो रन दिए। न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। 
    • 08:36 AM
       टेलर के आउट होने के बाद टॉम लाथम क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। 
    • 08:35 AM
       चहल ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता। उन्होंने घातक बल्लेबाज टेलर का कैच अपनी ही गेंद पर लपक लिया। टेलर ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए। मेजबान टीम ने 52 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। 
    • 08:33 AM
      विजय शंकर ने इस ओवर में नौ रन दिए। न्यूजीलैंड की टीम ने 52 रन बना लिए हैं। 14 ओवर खत्म हो चुके हैं। 
    • 08:29 AM
       13 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर रॉस टेलर के साथ कप्तान विलियमसन मौजूद हैं। 
    • 08:18 AM
       विजय शंकर ने अच्छी शुरुआत की और अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में दो विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। 
    • 08:14 AM
       रॉस टेलर भारत के लिए खरतनाक साबित हो रहे हैं। उनका विकेट लेना जरूरी है। अभी कीवी टीम ने नौ ओवर मेें दो विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। 
    • 08:09 AM
       इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम ने आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। विलियमसन और टेलर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 
    • 08:03 AM
      सातवें ओवर से सिर्फ एक रन आया। न्यूजीलैंड का स्कोर सात ओवर में दो विकेट पर 20 रन है। 
    • 07:59 AM
       शमी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने छठा ओवर मेडन फेंका। उन्होंने अब तक तीन ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लिए हैं। इसमें दो ओवर मेडन भी हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने छह ओवर में दो विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। 
    • 07:57 AM
      टेलर और विलियमसन का विकेट भारत के दृष्टिकोण से काफी अहम होगा। 
    • 07:57 AM
       Williamson - Taylor pships vs India in 2014 series:
      121
      60
      130
      152
    • 07:56 AM
       पांच ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। 
    • 07:51 AM
       चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट पर 18 रन बना लिए हैं। कप्तान विलियमसन पांच रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि टेलर अभी क्रीज पर आए ही हैं। टेलर इस वक्त शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका विकेट भारत के लिए अहम रहेगा। 
    • 07:47 AM
       मो. शमी की घातक गेंदबाजी जारी। उन्होंने कॉलिन मुनरो को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। मुनरो ने 9 गेंदों का सामना करके 8 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपना दूसरा विकेट 18 रन पर गवां दिया। 
    • 07:46 AM
       शमी ने वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने 56 वनडे मैचों में 100 विकेट लिए। 
      56 Mohammed Shami
      59 Irfan Pathan
      65 Zaheer Khan
      67 Ajit Agarkar
      68 Javagal Srinath
    • 07:45 AM
       कीवी टीम ने तीन ओवर खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर में मुनरो ने भुवी की गेंद पर लगातार दो चौके लगाए और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। 
    • 07:41 AM
       दो ओवर खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर पांच रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान केन विलियमसन और मुनरो मौजूद हैं। 
    • 07:39 AM
       अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही शमी ने भारत को शानदार सफलता दिलाई। शमी ने गप्टिल को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। गप्टिन ने नौ गेंदों का सामना करते हुए पांच रन बनाए। 
    • 07:38 AM
       भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में पांच रन दिए। न्यूजीलैंड का एक भी विकेट नहीं गिरा। इस वक्त न्यूजीलैंड ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के पांच रन बना लिए हैं। 
    • 07:33 AM
       दिनेश कार्तिक अंतिम ग्यारह में नहीं हैं और उनकी जगह रायडू टीम में मौजूद हैं। 
    • 07:32 AM
       विराट ने प्लेइंग इलेवन में स्पिनर कुलदीप यादव व युजवेंद्र चहल दोनों को ही शामिल किया है। 
    • 07:32 AM
       केदार जाधव और अंबाती रायडू दोनों को ही अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है। ऑल राउंडर के तौर पर टीम में विजय शंकर मौजूद हैं। 
    • 07:31 AM
       मार्टिन गप्टिल और मुनरो क्रीज पर आ चुके हैं और भारत की तरफ से पहले ओवर की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की है। 
    • 07:30 AM
       पहले वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम- 
      New Zealand (Playing XI): Martin Guptill, Colin Munro, Kane Williamson(c), Ross Taylor, Tom Latham(w), Henry Nicholls, Mitchell Santner, Doug Bracewell, Tim Southee, Lockie Ferguson, Trent Boult
    • 07:30 AM
      पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम- 
      India (Playing XI): Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, Virat Kohli(c), MS Dhoni(w), Kedar Jadhav, Ambati Rayudu, Vijay Shankar, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Bhuvneshwar Kumar, Mohammed Shami
    • 07:29 AM
       भारत व न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728