Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    राजनीती खबर :SP-BSP गठबंधन को लेकर BJP हुआ गंभीर, ये नेता अमित शाह को सौंपेंगे फीडबैक रिपोर्ट

    WAORS हिंदी न्यूज »उत्तर  प्रदेश लखनऊ 

    उत्तर प्रदेश :लखनऊ भले ही सपा-बसपा के गठबंधन का पार्टी के मिशन- पर  कोई असर न पड़ने का दावा भाजपा के नेता कर रहे हों, लेकिन पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस गठबंधन को लेकर काफी गंभीर है। गठबंधन के लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले प्रभाव की थाह लेने के लिए पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व दोनों डिप्टी सीएम को जुटा दिया है।


    ये भी पढ़ें: IndVsNZ 1st ODI Live Score Online in Hindi: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य दिया

    सांसदों जिला अध्यक्षों से करेंगे बात

    केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के ये सभी बड़े नेता सभी क्षेत्रों में जाकर वहां के सांसदों, विधायकों व जिला अध्यक्षों से फीडबैक लेकर रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि गठबंधन का भाजपा के हितों पर क्या असर पड़ेगा। ये नेता अपनी फीडबैक बैठकों की रिपोर्ट  30 जनवरी से प्रदेश के दौरे पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपेंगे।

    ये भी पढ़ें:चौकाने वाली खबर : मध्यप्रदेश में 13 और 5 रूपये की हई कर्ज माफी किसान ने कहा इतने की तो बीडी पीते है

    बुधवार से शुरू होंगी बैठकें

    पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने क्षेत्रवार फीडबैक बैठकें करना का निर्देश सोमवार को दिया है। ये बैठकें बुधवार से ही शुरू हो जाएंगी। पहली बैठक अवध क्षेत्र की लखनऊ में 23 व 24 जनवरी को होगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय और सह प्रभारी र्गोधन झड़पिया फीडबैक लेंगे। दूसरी बैठक कानपुर-बुंदेलखण्ड की कानपुर में 25 व 26 जनवरी को होगी। यह बैठक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र करेंगे। 27 व 20 को ब्रज क्षेत्र की बैठक में मुख्य चुनाव प्रभारी जे.पी.नड्डा और उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा रहेंगे। 26 से 28 जनवरी तक गोरखपुर क्ष्रेत्र की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ सह प्रभारी सुनील ओझा मौजूद रहेंगे।
    ये भी पढ़े :राहुल का मोदी पर तंज:बेटी बचाओ अभियान पर ,कहा मोदी बचाओ, विज्ञापन चलाओ'


    29 जनवरी को पश्चिम क्षेत्र की बैठक में मुख्य चुनाव प्रभारी जे.पी.नड्डा व सह प्रभारी दुष्यंत गौतम रहेंगे। 24 और 25 जनवरी को काशी क्षेत्र की बैठक में सह प्रभारी सुनील ओझा तो रहेंगे। उनके साथ एक अन्य बड़ा नेता कौन होगा, यह भी तय किया जाना बाकी है। सरकार और संगठन के ये पदाधिकारी क्षेत्रों में जाकर क्षेत्र में आने वाली सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की तैयारी, राजनीतिक स्थितियां, संगठनात्मक स्थिति का आकलन करेंगे।
    Posted by:राजुकुमार चौहान 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728