2019 साल का पहला चंद्रग्रहण 21 जनवरी को लगने वाला है ,जानें कितने बजे होगा शुरू और कब तक लगेगा सूतक
WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली धर्म कर्म
नई दिल्ली:21 जनवरी को साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। इस बार चंद्रमा की राशि कर्क में यह ग्रहण बन रहा है। कर्क जलीय राशि है जिस कारण जल तत्व में हलचल रहेगी। आने वाले सोमवार को पड़ने वाला ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी/दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। वैज्ञानिकों ने इसे सुपर ब्लड मूनका नाम दिया है।
चंद्रग्रहण कब होता है
कहा जाता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक ही लाइन में आ जाते हैं और जब चांद पर पृथ्वी की प्रच्छाया पड़ती है तब चंद्रग्रहण होता है।
ये भी पढ़े :कुम्भ मेला 2019 विशेष :आइये जानते है 14 अखाड़े के बारे में
चंद्रग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार ये चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और तकरीबन 1 घंटा यानि 11.12 बजे तक रहेगा। वहीं ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरु हो जाएगा।
Posted & edit
by: रौशनी कुमारी
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद