live:ममता बेनर्जी का महा रैली:ममता का मोदी सरकार पर वार मोदी सरकार ने देश की सभी संस्थाओं को बर्बाद कर दिया
WAORS हिंदी न्यूज पश्चिम बंगाल कोलकत्ता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कोलकाता में संयुक्त विपक्ष की रैली का आयोजन किया। रैली में 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेता जुटे और बीजेपी व केंद्र की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी द्वारा आयोजित इस महारैली में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राकांपा के शरद पवार, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू, लोजद के शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, द्रमुक के एमके स्टालिन, जेडीएस चीफ व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, राजद के तेजस्वी यादव जैसे दिग्गज नेता पहुंचे। यहां पढ़ें
प्रधानमंत्री कौन होगा इस पर फैसला लोकसभा चुनाव के बाद: ममता
ममता ने कहा- हमलोग (विपक्षी दल) एकसाथ मिलकर काम करने का वादा करते हैं, प्रधानमंत्री कौन होगा इस पर फैसला लोकसभा चुनाव के बाद होगा.
ममता का मोदी सरकार पर वार
महारैली में ममता बनर्जी ने कहा- राजनीति में शिष्टता होती है लेकिन भाजपा इसका पालन नहीं करती है, जो भाजपा के साथ नहीं हैं उन्हें चोर बता दिया जाता है। मोदी सरकार की एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी है। आपने अखिलेश को नहीं छोड़ा, मायावती को नहीं छोड़ा, लालू जी को नहीं छोड़ा और हमको भी नहीं छोड़ा। किसी को भी नहीं छोड़ा। मोदी सरकार ने देश की सभी संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। दंगा-फसाद लगा दो, एक ही उनका मुद्दा है। हम बंगाल में रथयात्रा के नाम दंगा फसाद नहीं करने देंगे। अब बीजेपी के लिए अच्छे दिन आने वाले नहीं है। चाहे जितनी अच्छी बात करले लेकिन बीजेपी के अच्छे दिन नहीं आएंगे। बंगाल में बीजेपी को जीरो मिलेगा। जो पाकिस्तान पिछले 70 सालों में नहीं कर पाया, वह इस सरकार ने लोगों को आपस में बांटकर कर दिया।
एकजुट होने की जरूरत: मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की रैली में कहा- सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने रैली के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। आने वाला आम चुनाव देश में लोकतंत्र स्थापित पुनर्स्थापित करने के विश्वास के साथ होगा। जब तक हम एकजुट नहीं होते तब तक हमें मोदी, शाह को लोकतंत्र, भारत के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को लगातार कुचलते हुए देखना पड़ेगा'।
विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित कर रही केंद्र सरकार: देवेगौड़ा
'यूनाइटेड इंडिया रैली' में बोले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा- कहा- हमें अपने मतभदों को भुलाकर एकजुट होना होगा। केंद्र सरकार सभी मशीनरी का दुरुपयोग करके सभी विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित कर रही है।

हमारी अनेकता में ही एकता : तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग अलग-अलग दल हैं, अलग-अलग भाषा वाले हैं क्योंकि हमारी अनेकता में ही एकता है। विपक्ष की अनेकता ही उसकी शक्ति बनेगी। तेजस्वी ने कहा कि मुझे आने में देर हुई क्योंकि मोदी जी और अमित शाह जी कृपा थी। अगर आप उनसे हाथ मिला लो तो आप राजा हरिश्चंद्र हैं, अगर आपने खिलाफ बोला तो फिर सीबीआई और ईडी आपके पीछे लग जाएंगे।
तेजस्वी यादव बिहार का भविष्य : शत्रुघ्न सिन्हा
लालू यादव के बेटे और RJD नेता तेजस्वी की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-तेजस्वी बिहार का भविष्य है। राफेल मुद्दे को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- आखिर प्रधानमंत्री राफेल की डीटेल्स क्यों छिपा रहे हैं?
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के सदमें से जनता उबर भी नहीं पाई थी उसी बीच GST ला दिया। बिना सोचे बिना समझे रातोंरात तुगलकी फरमान जारी कर देती है यह सरकार। अटल जी के जमाने में लोकशाही थी और आज के समय में तानाशाही है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के सदमें से जनता उबर भी नहीं पाई थी उसी बीच GST ला दिया। बिना सोचे बिना समझे रातोंरात तुगलकी फरमान जारी कर देती है यह सरकार। अटल जी के जमाने में लोकशाही थी और आज के समय में तानाशाही है।
चुनाव पास आते ही CBI और ED से भी गठबंधन कर लेती है बीजेपी: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा- जो बात बंगाल से चलेगी, वह पूरे देश में दिखाई देगी। सपा-बसपा गठबंधन में खुशी की लहर है। नए साल में नया प्रधानमंत्री आ जाए तो बड़ी खुशी होगी। बीजेपी का 40 दलों के साथ गठबंधन है, चुनाव पास आते ही CBI और ED से भी गठबंधन कर लिया है, लेकिन हमने भी जनता से गठबंधन कर लिया है। बीजेपी के लोग हमें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि इनके पास तो दूल्हे बहुत हैं, आखिर बनेगा कौन? मैं कहता हूं कि अगर हमारे पास दूल्हे बहुत हैं तो जिसे जनता चुनेगी वो बनेगा। पहले भी ऐसा ही हुआ है।
इनके खिलाफ देशभर में मार्च करेंगे: एच.डी. कुमारस्वामी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा- हम इनके खिलाफ देशभर में मार्च करेंगे। यह रैली सिर्फ इसकी शुरूआत भर है। क्षेत्रीय दलों में लोगों के साथ जुड़ने और अपने राज्यों के हितों की रक्षा करने की मजबूत प्रवृत्ति है।
बीजेपी वोटों के लिए जनता से झूठ बोल रही है- बसपा
बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा- बीजेपी वोटों के लिए जनता से झूठ बोल रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, दलितों को सताया जा रहा है।
देश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल: फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला ने कहा- आज देश खतरे में है। ये किसी को हटाने नहीं बल्कि देश को बचाने की बात है। देश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है। पाकिस्तानी बताकार कश्मीर के लोगों को मारा जा रहा है। देश में आज हर जगह लोगों को लड़ाया जा रहा है। हम सबको मिलकर चुनाव आयोग जाना चाहिए, राष्ट्रपति से मिलना चाहिए और इस वोटिंग मशीन को खत्म करना चाहिए। इस ईवीएम से वोटों की चोरी की जाती है। ये ट्रिपल तलाक पर तो खड़े हो गए लेकिन महिलाओं के आरक्षण के बिल को पास नहीं कर रहे हैं। यही इनका दोहरा चरित्र है।
सभी संस्थाएं नष्ट हो गई हैं: शरद यादव
लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव ने कहा- एक भी ऐसी संस्था नहीं बची है, जिसे केंद्र में वर्तमान सरकार ने नष्ट नहीं किया है। देश में डकैती हो गई है, किसान मजदूर बुरी तरह से परेशान हैं। जीएसटी और नोटबंदी ने देश को बर्बाद कर दिया। नौकरियां खत्म हो गई हैं।
यहां 22 पार्टियों का इन्द्रधनुष दिखाई दे रहा है: कांग्रेस
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- ऐसा देश में पहली बार हो रहा है कि आपको देशहित में आवाज उठाने के लिए देशद्रोही करार दे दिया जाता है।
आज यहां 22 पार्टियों का इन्द्रधनुष दिखाई दे रहा है। आप इसे महागठबंधन या कुछ और नाम दे लीजिए। इसके लिए मैं ममता बनर्जी को इसके लिए बधाई देता हूं।
आज यहां 22 पार्टियों का इन्द्रधनुष दिखाई दे रहा है। आप इसे महागठबंधन या कुछ और नाम दे लीजिए। इसके लिए मैं ममता बनर्जी को इसके लिए बधाई देता हूं।
किसी और सरकार ने पहले इतने झूठ नहीं बोले: अरुण शौरी
पूर्व बीजेपी नेता अरुण शौरी ने कहा- किसी और सरकार ने पहले इतने झूठ नहीं बोले। इससे पहले कभी भी इस तरह से संस्थानों को खत्म करने की कोशिश नहीं की गई। एनडीए सरकार को यह ऐहसास हो गया है कि उनकी जड़ें हिल चुकी हैं, इसलिए अब वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमें यह तय करना होगा कि हम सभी साथ रहें और हर प्रदेश में इस तरह की रैली हो जैसी ममता जी ने यहां आयोजित की है।
जयंत चौधरी का बीजेपी पर हमला
जयंत चौधरी ने कहा- हम साथ खड़े होंगे, साथ लड़ेंगे और बीजेपी के शासन को उखाड़ फेकेंगे। बंगाल जो आज सोचता है, भारत कल सोचता है। ममता दीदी ने आज इसे कर दिखाया है।
अखंडता इस देश की ताकत: हेमंत सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा- एकता और अखंडता इस देश की ताकत है, लेकिन जिस तरह से देश चलाया जा रहा है, वह देश के लिए खतरनाक है।
देश का लोकतंत्र खतरे में: जिग्नेश मेवाणी
जिग्नेश मेवाणी ने कहा- विपक्ष का एकजुट होना एक बहुत बड़ा संदेश है। देश का लोकतंत्र खतरे में हैं। किसान से लेकर नौजवान तक सभी लोग परेशान हैं। दलितों और मजदूरों का शोषण हो रहा है। इस सरकार के शासन में संविधान को खत्म करने की कोशिश हो रही है। क्षेत्रीय दलों को इन सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देना पड़ेगा।
यह जनसैलाब क्रांति लाएगा- हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल ने कहा- मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह जनसैलाब एक ऐसी क्रांति लेकर आएगा जिसकी कल्पना नहीं की गई होगी।
रैली में उमड़े हजारों टीएमसी समर्थक
एक विचारधारा के विरोध में हम यहां है- यशवंत सिन्हा
पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा का एनडीए सरकार पर हमला, कहा- वे लोग कहेंगे कि हम लोग यहां इकट्ठे हुए एक आदमी को हटाने के लिए, लेकिन हम यहां इकट्ठे हुए एक सोच, एक विचारधारा के विरोध में।
यशवंत सिन्हा बोले- पिछले 56 महीनों में जो हुआ वह लोकशाही के लिए खतरा
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा- पिछले 56 महीनों में देश में जो कुछ भी हुआ वह देश की लोकशाही के लिए खतरा है। ऐसी कोई संवैधानिक संस्था नहीं है जिसे इन्होंने बर्बाद करने की कोशिश नहीं की हो।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ब्रिगेड मैदान पहुंचे
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ब्रिगेड मैदान पहुंचे। उनसे पहले शुक्रवार को ही पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, उनके बेटे एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, फारुक अब्दुल्ला, शरद यादव, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग समेत 20 से अधिक राष्ट्रीय नेता इस रैली में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे थे।
बिग्रेड मैदान पहुंचीं ममता बनर्जी
बिग्रेड मैदान पहुंचीं ममता बनर्जी, 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेता मौजूद
लोगों की भीड़ जुटना शुरू
TMC की अगुवाई में आज होने वाली यूनाइटेड इंडिया रैली के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू।
रैली से पहले कल ममता ने कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की थी
रैली के चलते भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है
इन दलों के आने संभावना
विपक्षी रैली में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी, आंध्र के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के एमके स्टालिन के अलावा भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शामिल होने वाले हैं।
कांग्रेस की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी रैली में हिस्सा लेंगे। बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, रालोद के अजित सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी भी मंच साझा करते दिखेंगे। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग भी इस रैली में शामिल होंगे। गेगांग ने मंगलवार को ही भाजपा छोड़ा था।
फारुख अब्दुल्ला और शरद पवार पहुंचे कोलकाता
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी मुखिया शरद पवार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन रैली में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।
कुमारस्वामी के शपथ में दिखे थे बड़े चेहरे
2018 - 23 मई : एचडी कुमारस्वामी ने जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उसमें यूपीए के तमाम सहयोगियों के अलावा कई अन्य विपक्षी नेता भी एक मंच पर दिखे थे। यहां बसपा की मायावती, कांग्रेस की सोनिया गांधी, सपा के अखिलेश यादव साथ नजर आए थे। यहां आरजेडी के तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, सीपीएम के महासचिव नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पहुंचे थे।
राहुल ने ममता के प्रति समर्थन जताया
तृणमूल कांग्रेस की विपक्ष की रैली से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता के ममता बनर्जी के प्रयास का समर्थन करते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस रैली से एकजुट भारत का शक्तिशाली सन्देश जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा विपक्ष इस विश्वास के प्रति एकजुट है कि सच्चे राष्ट्रवाद और विकास की रक्षा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता जैसे उन मूल्यों के आधार पर करनी है जिनको नरेंद्र मोदी सरकार नष्ट कर रही है।
उन्होंने ममता को भेजे सन्देश में कहा, हम बंगाल के लोगों की सराहना करते हैं जो ऐतिहासिक रूप से हमारे इन मूल्यों की रक्षा करने में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं यह एकजुटता दिखाने पर ममता दी का समर्थन करता हूं और आशा करता हूं कि हम एकजुट भारत का शक्तिशाली सन्देश देंगे।



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद