Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सिलवासा :PM मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जिन्हें भारत लूटने से रोका वो बना रहे है महाग‍ठबंधन



    WAORS हिंदी न्यूज »दादरा  नगर हवेली  सिलवासा
    दादरा  नगर हवेली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए जा रहे महाग‍ठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह उन लोगों का मेल है जिन्हें उन्होंने भारत को लूटने से रोका है। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी रैली को भी निशाने पर लिया। मोदी ने कहा, “भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी कार्रवाई ने कुछ लोगों को नाराज किया क्योंकि मैंने उन्हें सार्वजनिक धन लूटने के रोक दिया। उन्होंने ही 'महाग‍ठबंधन बनाया है।”

    उन्होंने कहा, “बंगाल में, भाजपा का सिर्फ एक विधायक है लेकिन वे हमसे इतना डरे हुए हैं कि वे कह रहे हैं 'बचाओ।” उन्होंने कहा, “जो लोग लोकतंत्र का दम घोंटने में शामिल थे जब वे उसे बचाने की बात करें तो लोग कहेंगे 'वाह क्या बात है।”

    ये भी पढ़े :live:ममता बेनर्जी का महा रैली:ममता का मोदी सरकार पर वार मोदी सरकार ने देश की सभी संस्थाओं को बर्बाद कर दिया



    PM Modi in Silvassa: Jab loktantra ka gala ghotne wale loktantra ko bachane ki baat karte toh desh ke munh se nikalta hai 'wah kya baat'.

    हमारे एक विधायक से सारे विपक्षी डर गए 

    कोलकाता में शनिवार को जब विपक्षी दल ममता बनर्जी की अगुवाई में आयोजित महारैली में मोदी सरकार पर हमले बोल रहे थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में विपक्षियों को कड़ा जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का केवल एक विधायक हैं लेकिन वहां भाजपा के विरोध में देश के सारे दल इकट्ठा हो गए हैं, क्योंकि हम सत्य के मार्ग पर चलने वाले लोग हैं इसलिए हमारे एक विधायक से भी ये लोग डर गए हैं। 

    ये भी पढ़े :राफेल सौदा फिर से तूल पकड़ने के बीच: सरकार ने गड़बड़ी के आरोप किए खारिज, कहा-कैग रिपोर्ट का इंतजार करें

    कुछ लोग खुद को बचाने के लिए सहारा ढूंढ रहें है

    सिलवासा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि कुछ लोग खुद को बचाने के लिए सहारा ढूंढ रहें है और मैं देश को आगे ले जाने के लिए सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर निकल पड़ा हूं। उन्होनें कहा कि महागठबंधन सिर्फ मोदी के खिलाफ ही नहीं, ये देश की जनता के खिलाफ हैं। 

    Posted & edit by:अंजलि कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728