NSSO द्वारा जारी रोजगार के आकड़ो पर नीति आयोग ने दी सफाई
WAORS हिंदी न्यूज »नई दिल्ली
नई दिल्ली :देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाली रिपोर्ट पर विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद नीति आयोग की सफाई सामने आई है। आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने गुरुवार को
ये भी पढ़े :बड़ी खबर : एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रुपये की हुई कटौती
कहा कि ये आंकड़े फाइनल नहीं है और न ही सत्यापित हुए हैं।
आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में 45 साल में सबसे ज्यादा 'बेरोजगारी' वाली रिपोर्ट सत्यापित नहीं है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की प्रोसेसिंग जारी है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस(एनएसएसओ) की रिपोर्ट का कुछ हिस्सा मीडिया में लीक होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए हमला बोला था।
NITI Aayog Vice Chairman Rajiv Kumar: Data collection method is different now, we are using a computer assisted personal interviewee in the new survey. It is not right to compare the two data sets, this data is not verified. It is not correct to use this report as final.
रिपोर्ट के बारे में नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने नौकरी को लेकर डेटा जारी नहीं किया है। जैसे ही डेटा तैयार हो जाएगा हम उसे जारी कर देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2011-12 में जो आंकड़े दिए गए थे उससे इसकी तुलना करना ठीक नहीं होगा। कारण कि दोनों समय में अलग-अलग तरीके से आंकड़े इकट्ठे किए गए हैं।
ये भी पढे:
NSSO द्वारा जारी रोजगार के आकड़ो को लेकर ट्विटर पर BJP और कोंग्रेस में जंग
उन्होंने कहा कि नए सर्वे में कंप्यूटर पर्सनल इंटरव्यू का इस्तेमाल किया जा रहा है। डेटा को अभी वैरिफाइड नहीं किया गया है। दोनों डेटा सेट की तुलना करना और इसे अंतिम रिपोर्ट के तौर पर मान लेना ठीक नहीं होगा।Posted by:सुमित कुमार


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद