BJP पर उपेन्द्र कुशवाहा का प्रहार :कहा जो पाकिस्तान भेजने की बात करता है उसे रेगिस्तान भेज देंगे
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार पटना
पटना :लोकसभा चुनाव आने वाला है सभी पार्टी वोटरों को लुभाने के जुगत में लग गयें |इसी कड़ी में उपेन्द्र कुशवाहा ने पटना में एक आयोजित कार्यक्रम में कहा की सूबे के मुसलमान सरकार के बहकावे में नहीं आनेवाले हैं। वे सरकार के किसी भी लुभावने बातों में नहीं फंसने वाले हैं। यह कहना है रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का। कुशवाहा शनिवार को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित अकलियत कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस से सत्ताधारी दल ने दूरी बनाकर इसका सबूत भी दे दिया है। उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बात-बात पर पाकिस्तान भेजने की बात करने वालों को हम रेगिस्तान भेज देंगे।
कर्पूरी ठाकुर को भी गालियां देकर अपमान कियाउन्होंने कहा कि इस दल के नेताओं ने तो जननायक कर्पूरी ठाकुर को भी गालियां देकर अपमान किया था, मगर आज वे बढ़-चढ़ कर कर्पूरी जयंती मनाते हैं। रालोसपा की ओर से स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती पर आयोजित मुस्लिम बेदारी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि मुसलमान जब जगे रहेंगे, तो उन्हें कोई नहीं ठगेगा।
ये भी पढ़े :बीजेपी:यूनाइटेड एकता रैली नहीं भ्रष्ट एकता रैली ,एक दुसरे को देख नहीं सकने वाले लोग नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इक्कठे हो रहे है
मुस्लिम के वोट से जितने वाले संघ मुक्त भारत बनायेंगे
कुशवाहा ने कहा कि मुस्लिमों का वोट लेकर सत्ता में आए लोग कहा करते थे कि संघ मुक्त भारत बनाएंगे। भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाएंगे। लेकिन, वोट लेने के बाद फिर से भाजपा के साथ मिल गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साढ़े चार साल और बिहार की सरकार में पिछले 15 सालों में मुसलमानों को कुछ नहीं मिला। मदरसों तक की सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि दावा डबल इंजन की सरकार का किया जाता है, मगर काम कुछ नहीं हो रहा।
रालोसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष औरंगजेब अरमान की अध्यक्षता में आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मलिक ने कहा कि जब हम एनडीए में थे तो लव जिहाद, घर वापसी, माब लिंचिंग के सिलसिले में भाजपा को चेताया था। मगर पार्टी नहीं मानी, और नतीजा यह रहा कि यूपी में उपचुनाव में हार गई। आज एनडीए का कोई घटक दल भाजपा को टोक नहीं रहा। कांफ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री दसईं चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, कामरान खान, जहांगीर खान, सफ्दर इमाम सहित अनेक अल्पसंख्यक नेता मौजूद थे।
Posted & edit by:सुनील कुमार त्यागी
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद