नोक झोक :शरद यादव पर बड़ा आरोप,जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते हैं
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार पटना
पटना : जदयू नेता ने लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए गुरुवार को ट्वीट किया है. उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के लोकतांत्रिक जनता दल में विलय को लेकर तंज कसा है|
जानकारी के मुताबिक, जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा है कि शरद यादव जी कह रहे हैं कि वो अपनी पार्टी का विलय उपेंद्र जी की पार्टी में नहीं करेंगे. सच्चाई ये है कि शरद जी को कोई पार्टी भाव ही नहीं दे रही, क्योंकि उनका इतिहास ही कुछ ऐसा रहा है कि वो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं. कभी टिकट बांटनेवाले शरद जी को खुद अपने टिकट के लिए अलग-अलग पार्टी का दरवाजा खटखटाना वाकई अच्छा नहीं लगता
श्री शरद यादव जी कह रहे है वो अपनी पार्टी का विलय उपेन्द्र जी के पार्टी में नहीं करेंगे।
सच्चाई ये है कि शरद जी को कोई पार्टी भाव ही नहीं दे रही क्योंकि उनका इतिहास ही कुछ ऐसा रहा है की वो जिस थाली में खाते है उसी... https://www.facebook.com/1020789188/posts/10216624824025963/ …
मालूम हो कि शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में विलय की खबरों को शरद यादव ने सिरे से खारिज कर दिया था. शरद यादव ने बयान जारी कर लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय की खबरों को गलत करार दिया था
शरद यादव ने लिखा था कि कुछ मीडिया/प्रेस द्वारा जारी और प्रकाशित होनेवाली रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी और लोकतांत्रिक जनता दल के विलय की खबरें मनगढ़ंत कहानियां हैं |
जो निहित स्वार्थ वाले लोगों द्वारा बनायी जा रही हैं, जिसे मैं पूरी तरह से खारिज करता हूं. हाल ही में दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई थी. हालांकि, मुलाकात के बाद उठ रहे सवालों को उपेंद्र कुशवाहा ने भी खारिज कर दिया था |
Posted & edit by:काजल कुमारी


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद