Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    झारखंड : ईनामी नक्सली महाशय बास्की ने किया सरेंडर, मिला एक लाख का चेक




    WAORS हिंदी न्यूज »झारखण्ड दुमका 

    झारखण्ड दुमका : एक लाख का ईनामी और छह कांड के आरोपी नक्सली महाशय बास्की उर्फ महाशय सोरेन ने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. 

    एक लाख रुपये दिया गया
    बास्की 2012 से 2018 तक भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य रहा. सरेंडर पॉलिसी के तहत उसे तीन लाख की  राशि दी जाएगी, अभी उसे एक लाख रुपये दिया गया है. बास्की पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या सहित छह कांड में संलिप्त था. 




    आधे दर्जन वारदातों में बास्की शामिल था
    दुमका पाकुड़ के आधे दर्जन वारदातों में बास्की शामिल था. बताया जा रहा है कि वह तीसरी कक्षा तक पढ़ा लिखा है और नक्सली उसे बहला फुसलाकर ले गये थे.

    एसपी समेत पांच अंगरक्षकों को मारा था 
    आपको बताते चले 2 जुलाई, 2013 को दुमका-पाकुड़ मार्ग पर काठीकुंड के अमतल्ला के पास हुई पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार एवं उनके पांच अंगरक्षकों को भाकपा माओवादियों ने मार डाला था. 


    ये भी पढ़े :नोक झोक :शरद यादव पर बड़ा आरोप,जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते हैं
    बलिहार दुमका में डीआइजी की बैठक में भाग लेने के बाद लौट रहे थे. काठीकुंड से दो-तीन किमी आगे बढ़ने के बाद ही एक पुलिया के पास उछाल की वजह से जैसे ही पाकुड़ एसपी की स्कॉर्पियो धीमी हुई थी, घात लगाकर बैठे सशस्त्र नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एसपी के अंगरक्षकों की वहीं मौत हो गयी थी 

    ये भी पढ़े :सुशील मोदी:अगर 2021 में भाजपा सत्ता में रही तो होगी जातिगत जनगणना
    नक्सलियों से घिरने के बाद भी एसपी बलिहार ने उनका सामना करने का भरपूर प्रयास किया था, पर भारी संख्या में मौजूद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. और बलिहार ज्यादा देर तक उनका मुकाबला नहीं कर पाए  और नक्सलियों से लड़ते-लड़ते  वो शहीद हो गये.
    Posted & edit by:प्रियंका जयसवाल

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728