Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    PM मोदी :हमारी सरकार ने जितना काम किया उतना काम के लिए पूर्व सरकार को 25 वर्ष लगते


    WAORS हिंदी न्यूज »गुजरात सूरत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के सूरत  में कहा कि हमारी सरकार देश के गरीब और मध्यम वर्ग के हर व्यक्ति के जीवन को सरल और सुगम बनाने की दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ जुटी हुई है।


    उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 सालों में शहर में रहने वाले गरीब भाई-बहनों के लिए 13 लाख से अधिक घर बनाए जा चुके हैं। शहरों में लगभग 70 लाख नए और बनाने के लिए सरकार स्वीकृति दे चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने अब तक जितना काम किया है, पहले  की सरकार को उतना काम करने के लिए और 25 वर्षों की आवश्यकता पड़ती।

    ये भी पढ़े :नोएडा: दरोगा और तीन पत्रकार गिरफ्तार हुए जबरन वसूली के मामले में

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल में आई एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 10-15 वर्षों में दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते टॉप-10 शहरों में सभी के सभी भारत के होंगे।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में सरकार ने शहर में रहने वाले गरीब भाई बहनों के लिए 13 लाख से भी अधिक घर बनाए हैं। इसके अलावा 37 लाख घरों का निर्माण कार्य चल रहा है।

    ये भी पढ़े :वाराणसी प्रोफेसर को छात्रो ने भगा-भगा कर पीटा,पहनाई जूते की माला

    पीएम मोदी ने कहा कि पहले एलईडी बल्ब की कीमत 350 रुपये थी लेकिन अब वह सिर्फ 40-50 रुपये में उपलब्ध हो जाता है। सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में 32 करोड़ रुपये के एलईडी बल्ब वितरित किए हैं।
    Posted by:काजल कुमारी 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728