Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर कोंग्रेस को गर्व : राहुल गांधी


    WAORS हिंदी न्यूज नई दिल्ली  

    नई दिल्ली :कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की भारत सरकार की घोषणा के बाद मुखर्जी को बधाई दी और कहा कि उनकी पार्टी को गर्व है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एक व्यक्ति के योगदान को पहचान और सम्मान दिया गया है।

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''प्रणब दा, भारत रत्न के लिए बधाई। कांग्रेस पार्टी को गर्व है कि जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में हमारे एक अपने के असीम योगदान को पहचान और सम्मान मिला है।'' उन्होंने भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न (मरणोपरांत) दिए जाने की घोषणा पर भी खुशी जताई।

    ये भी पढ़े :Republic Day 2019: 70 गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मद्देनजर दिल्ली में करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात




    Congratulations to Pranab Da on being awarded the Bharat Ratna!

    The Congress Party takes great pride in the fact that the immense contribution to public service & nation building of one of our own, has been recognised & honoured.

    5,742 people are talking about this

    I’m happy that Shri Bhupen Hazarika and Nanaji Deshmukh have been honoured, posthumously, with the Bharat Ratna.

    3,391 people are talking about this


    गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रसिद्ध संगीतकार भूपेन हजारिका, एवं जनसंघ से जुड़े नेता एवं समाजसेवी नानाजी देशमुख को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि नानाजी देशमुख एवं भूपेन हजारिका को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जायेगा। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। वह संप्रग प्रथम और द्वितीय सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
    Posted by:काजल कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728