Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    70 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी

    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार पटना 

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। 

    उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं। हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना है। मिल-जुलकर आपसी भाईचारा, सदभाव एवं शान्ति राज्य में बनाये रखना है। शान्ति और सदभाव में ही समृद्धि और प्रगति है। आज हम सब स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन करते हैं और यह प्रण करते हैं कि हर कीमत पर देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाये रखेंगे। सब मिलकर राज्य एवं देश का गौरव को बढ़ायेंगे। 

    Posted by: ज्योति कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728