Republic Day 2019 Live Updates: परेड शुरू, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे
HIGHLIGHT Republic Day 2019
भारत देश आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा छह केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां पेश की जाएंगी। इन मंत्रालयों की झांकियों में स्वच्छ भारत अभियान, सौभाग्य योजना और किसान गांधी झांकियां शामिल होंगी। दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आज विजय चौक से शुरू होकर राजपथ इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किले पहुंचेगी। इसको देखते हुए परेड मार्गों पर सुबह यातायात पुलिस ने व्यापक प्रबंध किये हैं। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली समेत देश भर में सुरक्षा के वहीं, गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर दिल्ली में करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और मध्य दिल्ली में रणनीतिक रूप से अहम स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एनएसजी प्रशिक्षित कमांडो के साथ पराक्रम वैन रणनीतिक स्थलों पर गश्त कर रही हैं। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं और परेड मार्ग पर लोगों की गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरा नजर रख रहे हैं। हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए विमान भेदी तोपों समेत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
11:25 AM
33 जाबांज, 9 बाइकसबसे आखिर में ये स्टंट किया गया। जिसमें 9 बाइक पर 33 जाबांज सवार थे।
11:18 AM
मोटरसाइकिल स्टंट
राजपथ मोटरसाइकिल स्टंट टीम ने भी कई जाबांजी के करतब दिखाए।
राजपथ मोटरसाइकिल स्टंट टीम ने भी कई जाबांजी के करतब दिखाए।
राजपथ पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की झांकी
राजपथ पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की कुछ इस तरह की झांकी नजर आई।
11:06 AM
पीएम मोदी और सिरिल रामफोसा
राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आनंद उठाते पीएम नरेंद्र मोदी। साथ में हैं इस बार के अतिथि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आनंद उठाते पीएम नरेंद्र मोदी। साथ में हैं इस बार के अतिथि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा।
11:02 AM
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल की झांकीकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल की झांकी। इस साल CISF की सेवाओं के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
10:54 AM
उत्तराखंड की झांकी
उत्तराखंड की झांकी में कौसानी आश्रम को दर्शाया गया।
उत्तराखंड की झांकी में कौसानी आश्रम को दर्शाया गया।
10:46 AM
गोवा की झांकीगोवा की झांकी, जिसकी सेंट्रल थीम थी- अमन जहां पर कायम है।
10:43 AM
असम की झांकी
10:40 AM
झांकियां शुरू, सिक्किम से शुरुआतअब राजपथ पर झांकियां शुरू हो गई हैं। सबसे पहले सिक्किम से शुरुआत की गई। इस बार सभी झांकियों की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है।
10:38 AM
कुछ ऐसा है राजपथ का नजारा
10:36 AM
सैनिक स्कूल कपूरथला का संयुक्त दस्तासैनिक स्कूल कपूरथला का संयुक्त दस्ता। जिसका नेतृत्व बैंडमास्टर अंडर ऑफिसर अंश द्विवेदी ने किया।
10:28 AM
भारतीय वायु सेना की झांकीभारतीय वायु सेना की झांकी। जिसमें स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र था।
10:26 AM
भारतीय नौसेना की झांकीभारतीय नौसेना की झांकी में केरल बाढ़ राहत के अलावा सेना की क्षमता प्रदर्शन किया गया।
10:24 AM
नौसेना का मार्चिंग दस्तानौसेना का मार्चिंग दस्ता। जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर अंबिका सुधाकरण ने किया।
10:21 AM
गोरखा ब्रिगेड का मार्चिंग दस्तागोरखा ब्रिगेड का मार्चिंग दस्ता। जिसकी कमान कैप्टन अभय सिंह संधू संभाल रहे हैं। राष्ट्रपति को सलामी देते हुए।
10:18 AM
परेड शुरू, राष्ट्रपति ले रहे सलामी राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस दौरान परेड की सलामी ले रहे हैं।
10:08 AM
लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र दक्षिण कश्मीर में आतंकियों का मुकाबला करते शहीद हुए लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। वानी की पत्नी ने ये राष्ट्रपति के हाथों ये सम्मान प्राप्त किया।
10:00 AM
अतिथि सहित राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति कोविंदराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित इस बार समारोह के अतिथि दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा सहित राजपथ पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। अब से थोड़ी देर में शुरू होगी गणतंत्र दिवस की परेड।
09:55 AM
उपराष्ट्रपति पहुंचे, पीएम मोदी ने किया स्वागतउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राजपथ पर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
09:45 AM
प्रधानमंत्री ने किया शहादत को नमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में आगमन के बाद सबसे पहले अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन किया।
09:41 AM
राष्ट्रपति समेत समारोह के मुख्यातिथि पहुंचेगणतंत्र दिवस समारोह में इस बार के मुख्यातिथि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा पहुंचे हैं। उनके साथ देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हैं।
09:38 AM
रक्षा मंत्री पहुंची, तीनो सेना प्रमुख मौजूदरक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची। देश की तीनों सेनाओं के प्रमुख ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया।
09:36 AM
थोड़ी देर में शुरू होगी परेडअब से कुछ ही देर में गणतंत्र दिवस समारोह की परेड शुरू होगी। फिलहाल, राजपथ पर परेड देखने के लिए भार संख्या में लोग जुट चुके हैं। सब में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
08:11 AM
सभी झांकियों का एक ही थीम
परेड में इस साल कुल 22 झांकियां शामिल होंगी। इनमें 16 झांकियां राज्यों की जबकि छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान इत्यादि राज्यों की झांकी इस बार परेड में नहीं होगी। खास बात यह कि इस साल सभी झांकियों की थीम एक ही रहेगी- ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती’।
परेड में इस साल कुल 22 झांकियां शामिल होंगी। इनमें 16 झांकियां राज्यों की जबकि छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान इत्यादि राज्यों की झांकी इस बार परेड में नहीं होगी। खास बात यह कि इस साल सभी झांकियों की थीम एक ही रहेगी- ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती’।
08:11 AM
22 झाकियां, 11 साल बाद CISF को एंट्री
हर बार की तरह इस बार भी परेड का मुख्य हिस्सा झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने को तैयार हैं। इस बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल 22 झाकिंयों का चयन किया गया है। खास बात ये है कि इस बार परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की झांकी को 11 साल बाद शामिल किया गया है।
हर बार की तरह इस बार भी परेड का मुख्य हिस्सा झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने को तैयार हैं। इस बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल 22 झाकिंयों का चयन किया गया है। खास बात ये है कि इस बार परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की झांकी को 11 साल बाद शामिल किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद