Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी : डीएम ने रुन्नीसैदपुर हादसे की मांगी जांच रिपोर्ट

    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
    कैमरामैन-पवन साह  रिपोर्टर रौशन कुमार साह

    सीतामढ़ी :डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने रुन्नीसैदपुर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के आयोजित कार्यक्रम में आगलगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ सदर एवम एसडीपीओ सदर को अविलंब संयुक्त जाँच रिपोर्ट सौपने का निर्देश दिया है।


    जिस दिन घटना घटी उसी दिन डीएम ने दोनों अधिकारियों को जाँच के लिए भेजा था।आज रविवार के छुट्टी के दिन होने के वावजूद डीएम ने पूरे दिन समाहरणालय में बैठकर प्रशासनिक कार्यो का निपटारा किया।डीएम ने कई पदाधिकारियो को बुलाकर निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि सिर्फऔर सिर्फ  भूमिहीन परिवारों को ही वासगीत पर्चा का वितरण होना चाहिये।

    ये भी पढ़े :ब्रेकिंग न्यूज :तीन दिनों से धरना पर बठे कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता पर पेट्रोल बम से हमला

    उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा देने के पूर्व उनसे एफिडेविट भी लिया जाएगा। गौरतलब हो कि डीएम को लगातार यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से मिल रही है कि कुछ अवांछित तत्व न सिर्फ गरीबो के लिये चिन्हित भूमि का पर्चा गलत तरीके से अपने नाम कर लेते है,बल्कि गरीबो का मसीहा बनकर अपना स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए है।डीएम ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज करें।


    85E2PostedPOsted8 ये भी पढ़े :सीतामढ़ी:सैदपुर अनशनकारियों के जलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुआ अनशन समाप्त

    आपको बताते चले सीपीएम कार्यकर्ता द्वारा भूमि बंदोबस्ती को लेकर जारी अनशन के दौरान 16 जनवरी  बुधवार को एक पुरुष और एक महिला प्रदर्शन स्थल  पर आग से झुलस गये और इस मामले  मामले में रुन्नीसैदपुर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है। 
    Posted & edit by: रंधीर सिंह 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728