प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
WAORS हिंदी न्यूज »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह
रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
सीतामढ़ी :आज दिनांक 23-01-2019 को सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस ने श्रीमती प्रियंका गांधी जी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर महिलाओं और बच्चों में मिठाइयाँ बांट कर जश्न मनाया। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया।
ये भी पढ़े :ब्रेकिंग न्यूज सीतामढ़ी व्यवसायी को गोली मारकर हत्या
डुमरा प्रखंड के माधोपुर रोशन पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो शम्स शाहनवाज ने कहा कि प्रियंका गांधी जी को महासचिव बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम होंगे। शम्स ने कहा कि राहुल गांधी जी के इस फैसले से पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
ये भी पढ़े :प्रियंका गांधी की एंट्री पर BJP नेता सांबित पात्रा का तंज, कांग्रेस में वंशवाद परिवार को पार्टी मानते हैं बोले- राहुल गांधी की नाकामी का आधिकारिक एलान हो गया
मौके पर सीतामढ़ी विधानसभा अध्यक्ष अफजल राणा, वैदेही शरण यादव, पिंकी कुमारी, सोनी कुमारी, सरोज कुमारी, मीनाक्षी देवी, सोनली राज, साक्षी, साम्भवी, आर्यन, मिथिलेश कुमार यादव, नागेन्द्र राय, गगन राय, विनोद कुमार, सरिता कुमारी आदि मौजूद थी।
Posted by:अमिताभ मिश्रा
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद