चिटफंड घोटाला के लिए गये CBI टीम को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »वेस्ट बंगाल कोलकाता
वेस्ट बंगाल :चिटफंड घोटाला मामलों की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर पहुंची है। सीबीआई अधिकारियों को कोलकाता पुलिस आयुक्त के आवास के बाहर रोका गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कोलकाता पुलिस आयुक्त के आवास के बाहर से CBI के जिन कुछ अधिकारियों को जबरन पुलिस थाने ले जाया गया था, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई टीम को अभी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। सीबीआई से टकराव के हालात के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के पुलिस आयुक्त के आवास पर पहुंचीं। वहीं कोलकाता में सीबीआई मुख्यालय के बाहर पुलिस का जमावड़ा है।
West Bengal: Police force of Bidhannagar police is present outside the CBI regional office at CGO Complex, Kolkata.
बता दें कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को दावा किया कि राजीव कुमार फरार हैं और शारदा एवं रोज वैली पोंजी घोटालों के सिलसिले में उनकी तलाश की जा रही है।
West Bengal: Police detains the CBI team which had reached the residence of Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar. The team has now been taken to a police station.
बहरहाल कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में सीबीआई के दावों को ''आधारहीन बताते हुए इसे खारिज किया गया है। बयान के अनुसार, ''यह सब आधारहीन खबरें हैं। कृपया ध्यान दें कि सीपी (पुलिस आयुक्त) कोलकाता न सिर्फ शहर में मौजूद हैं बल्कि 31.01.2019 को छोड़कर वह नियमित रूप से दफ्तर भी आ रहे हैं, उस दिन वह छुट्टी पर थे।
Chit fund case: Visuals from outside the residence of Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar. A CBI team is present at the spot. #WestBengal
इसमें बिना उचित पुष्टि के इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाने के लिये सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। बयान के अनुसार, ''सभी संबंधित लोग कृपया इस बात पर ध्यान दें कि अगर बिना उचित पुष्टि के इस तरह की खबरें फैलायी गयीं तो कोलकाता पुलिस सीपी कोलकाता और कोलकाता पुलिस दोनों को बदनाम करने के लिये सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोज वैली और शारदा पोंजी घोटाला मामलों में सीबीआई की ओर से तलब किए गए कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर बदले की भावना वाली राजनीति करने का आरोप लगाया।
LIVE:पटना :कांग्रेस की जन आकंक्षा रैली से राहुल गांधी सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद करेंगे
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ''भगवा पार्टी पुलिस और अन्य संस्थानों को नियंत्रण में लेने के लिये सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ''भाजपा नेतृत्व का शीर्ष स्तर राजनीतिक बदले की ओछी भावना से काम कर रहा है। न सिर्फ राजनीतिक दल उनके निशाने पर हैं बल्कि पुलिस को नियंत्रण में लेने और संस्थानों को बर्बाद करने के लिये वे सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने इन घोटालों की जांच कर रहे पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष जांच दल का नेतृत्व किया था और वह एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिये भेजे नोटिसों का जवाब नहीं दे रहे हैं। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कुमार के बारे में ''झूठ फैला रही है। कुमार 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और जनवरी 2016 में उन्होंने शहर के पुलिस प्रमुख का कार्यभाल संभाला था।
Posted by :कुन्दन कुमार


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद