Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुख्यमंत्री नितीश कुमार महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी 150 वीं जन्म शताब्दी पर बेतिया आ सकते है


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क » बिहार बेतिया 
    रिपोर्टर दीपक कुमार गुप्ता 

    आज दिनांक 3 फरवरी 2019 को सत्याग्रह  रिसर्च फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय के सभागार सत्याग्रह भवन मे एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों , गांधीवादी चिंत को एवं विचार को ने बैठक में भाग लिया !

    ये भी पढ़े :सीतामढ़ी सुप्पी- प्रखंड में ,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन सांसद रामा देवी ने किया

    जिसमें आगामी 09 फरवरी 2019 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की बेतिया पश्चिम चंपारण  यात्रा पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी 150वीं जन्म शताब्दी पर माननीय मुख्यमंत्री को गांधी दर्शन, सामाजिक सौहार्द ,सद्भावना एवं सामाजिक न्याय के लिए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में 9 फरवरी 2019 को सर्वसम्मति से स्मृति चिन्ह देने का निर्णय लिया गया !


    इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेसडर एवं सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी 150वीं जन्म शताब्दी पर मुख्यमंत्री के बेतिया आगमन पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 11 सूत्री एक मांग पत्र भी माननीय मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा|

    ये भी पढ़े :सीतामढ़ी :भ्रष्टाचार की निशानी बनौली सड़क निर्माण कार्य ,एक महीने में ही धंस और फट रहा है | डिएम साहब ध्यान दे

    जिसमें विशेष रूप से बेतिया पश्चिमी चंपारण में देश का पहला भोजपुरी विश्वविद्यालय एवं संग्रहालय स्थापित करने की मांग प्रमुख रहेगी ! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी 150 वी जन्म शताब्दी पर सरकार द्वारा विश्व विद्यालय एवं संग्रहालय निर्माण यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि !इस अवसर पर शाहनवाज अली ,नीरज गुप्ता ,अवधेश मिश्रा ,अमित लोहिया आदि अनेक लोगों ने अपने विचार रखें!

    Posted by :रोहित कुमार 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728