Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार को दिया अल्टीमेटम


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क » बिहार पटना 

    पटना : रालोसपा सुप्रीमो  उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार को अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि रालोसपा कार्यकर्ताओं पर किए गए झूठे मुकदमे को सरकार वापस ले ले। उन्होंने कहा है कि उनके कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए जान बूझकर केस किया गया है।


    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आठ फरवरी तक पुलिस झूठे मुकदमे को वापस ले नहीं तो  नौ फरवरी को कोतवाली थाने में उनके कार्यकर्ता जाएंगे और जेल भरने की कार्रवाई करने को कहेंगे। इसके साथ ही कुशवाहा ने अपने ऊपर हुए हमले और लगाए गए आरोप की जांच हाईकोर्ट के जज के निर्देश में कमिटी बनाकर करवाने की बात कही है। 

    यह भी पढ़े- मुजफ्फरपुर : रसूखदार लोगों के होटल में अय्याशी कारोबार का खुलासा ,चार लड़की समते होटल मैनेजर व कर्मी भी गिरफ्तार

    बता दें कि दो फरवरी को पटना में हुए आक्रोश मार्च में पुलिस और रालोसपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी और पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिसमें कुशवाहा घायल हो गए थे और उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। 

    यह भी पढ़े- बड़ी खबर :मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने मुथुत फाइनेंस से दिनदहाड़े पांच करोड़ का सोना लुटा

    इसी मामले में उपेन्द्र कुशवाहा समेत 250 कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाते हुए पटना के कोतवाली थाने में सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

    Posted By:अमिताभ मिश्रा 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728