Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर : रसूखदार लोगों के होटल में अय्याशी कारोबार का खुलासा ,चार लड़की समते होटल मैनेजर व कर्मी भी गिरफ्तार


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क » बिहार मुजफ्फरपुर

    सुजीत कुमार भारती की रिपोर्ट 

    बिहार : मुजफ्फरपुर जिले में रसूखदार लोगों के होटल में अय्याशी के कारोबार का खुलासा हुआ है।नगर थाना पुलिस ने शहर के साहू रोड स्थित होटल प्रिंस में छापेमारी की तो होटल के कमरे के भीतर का दृश्य देखकर पुलिस हैरान रह गई। होटल के कमरे से पुलिस ने चार प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

     सभी कॉलेज के बताए जा रहे हैं। सभी अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। वहीं दूसरे कमरे से चार अन्य लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये सभी पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है। इस दौरान होटल के मैनेजर व कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया।

    इस दौरान काउंटर से कई बैंकों के कागजात सहित होटल के कमरे से बरामद अन्य आपत्तिजनक समान को भी जब्त किया गया। छापेमारी में नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन, नगर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि होटल में अनैतिक काम किया जा रहा था। जब्ती सूची तैयार कर प्राथमिकी दर्ज की कवायद की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने होटल को सील कर दिया गया है।    

    यह भी पढ़ें-बड़ी खबर :मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने मुथुत फाइनेंस से दिनदहाड़े पांच करोड़ का सोना लुटा

    कराया जाता रहा था अनैतिक काम

    बताया गया कि मुख्यालय को सूचना मिली थी कि होटल न्यू प्रिंस में संचालक व कर्मियों की मिलीभगत से अनैतिक काम कराया जाता है। इसके लिए पश्चिम बंगाल से लड़कियों को बुलाकर रखा जाता है। साथ ही स्थानीय लड़के-लड़कियां भी कमरा बुक करते है। सूचना पर एसएसपी मनोज कुमार ने विशेष टीम का गठन किया। जिसके बाद होटल में छापेमारी की गई।

    यह भी पढ़े-बेतिया :दो मोटर साईकल की आमके सामने की भिड़ंत में एक की मौत एक घायल 


    पूर्व मेयर के देवर का है होटल
    पुलिस को जांच में पता चला कि उक्त होटल रंजीत चौहान का है। लेकिन उसकी पत्नी के नाम पर होटल का काम किया जाता था। होटल के काउंटर से उसके नाम से जारी कई बैंकों के पासबुक, चेकबुक समेत अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। इन सभी की जांच की जा रही है। पूर्व मेयर के रिश्ते में रंजीत देवर लगता है। 


    हत्या में सजायाफ्ता है रंजीत
    पुलिस का कहना है कि रंजीत चौहान हत्या के मामले में जेल में बंद है। वह एक पोलिंग एजेंट की हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। कहा जा रहा कि जेल के अंदर से ही वह होटल का संचालन करता है। उसके इस काम में उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य भी मदद करते है।

    मुजफ्फरपुर SP ने क्या कहा 
    होटल न्यू प्रिंस में अनैतिक काम की सूचना पर छापेमारी की गई है। वहां से कई युवतियों व युवकों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

    मनोज कुमार, एसएसपी

    Posted By:प्रियंका जयसवाल 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728