त्रिशक्ति सम्मेलन Live: कल पेश किया गया बजट आजादी के बाद का सबसे बड़ा रक्षा क्षेत्र का बजट है
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »उताखंड देहरादून
उत्तराखंड के देहरादून में आज आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे हैं। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिशक्ति सम्मेलन का उद्घाटन किया है। अमित शाह बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा आम चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों में भाजपा विजयी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के हर राज्यों में विकास को प्रगति मिली है और इसी का नतीजा है कि देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इससे पहले पार्टी के उच्च अधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई थी। कहा गया कि त्रिशक्ति सम्मेलन को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। वहीं दूसरी ओर, देहरादून पुलिस ने जानकारी दी कि परेड ग्राउंड में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के त्रिशक्ति सम्मेलन आयोजन के चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन के अवसर पर परेड मैदान में विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि दो फरवरी को परेड मैदान में त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि पहुंचे हैं। इसमें विकास प्रदर्शनी के जरिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। यह प्रदर्शनी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों के लिए भी खुली रहेगी। इसमें टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की 28 विधानसभाओं के कार्यकताओं के लिए 28 पंजीकरण काउंटर भी लगाए गए हैं।
ये भी पढ़े :औज हो सकता है CBI का निर्देशक के नामो का एलान , रेस में हैं चार नाम
विधानसभा संयोजक और प्रभारी बनाए
इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा संयोजक और प्रभारियों की घोषणा की है। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि राजपुर रोड विधानसभा संयोजक हरीश डोरा, प्रभारी मानिक निधि शर्मा, मसूरी विधानसभा संयोजक निरंजन डोभाल, प्रभारी रणजीत भंडारी, रायपुर विधानसभा संयोजक त्रिलोक सिंह बिष्ट, प्रभारी सीता राम भट्ट, धर्मपुर विधानसभा संयोजक सुशील गुप्ता, प्रभारी रतन सिंह चौहान, कैंट विधानसभा संयोजक डा.उदय सिंह पुंडीर, प्रभारी विनोद शर्मा को बनाया गया।
पढ़ें लाइव अपडेट्स
01: 40 PM - अमित शाह ने कहा - भाजपा की नीति स्पष्ट है। अयोध्या में उसी स्थान पर भव्य से भव्य राम मंदिर जल्द से जल्द बने। भाजपा इसके लिए प्रतिबद्ध है।
01: 35 PM - विपक्षी सिर्फ मोदी हटाओ की बात करते हैं। जितना नाम ये मोदी जी का लेते हैं, इतना अगर नारायण का नाम ले लें, तो उनका कल्याण हो जाएगा- अमित शाह
01: 32 PM - अमित शाह ने कहा- गठबंधन किसी भी तरह से सार्थक नहीं है। ये सिर्फ अपने-अपने राज्यों के नेता हैं। इनका अन्य जगह कोई जनाधार नहीं है।
01: 30 PM - आजादी के 70 साल बाद भी गरीब अपना इलाज नहीं करा पाता था। मोदी जी आयुष्मान भारत योजना लाए। अब गरीबों के इलाज का 5 लाख रुपए तक का सारा खर्चा भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार उठाती है- श्री अमित शाह
01: 25PM - 2019 में भाजपा के साथ-साथ भारत के लिए मोदी सरकार बनना जरूरी है। देश के गौरव को मोदी जी के अलावा कोई आगे नहीं बढ़ा सकता- अमित शाह
01: 20 PM - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- देश के मछुवारों के लिए अलग आयोग बनाकर, उनकी सुरक्षा व संरक्षण की व्यवस्था मोदी सरकार ने की।
01: 15 PM - 5 लाख तक की जिनकी वार्षिक आय है, मोदीजी की सरकार ने उस सभी को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है। मध्यम वर्ग के लिए इससे बड़ी राहत नहीं हो सकती - अमित शाह
01: 10 PM - कल पेश किया गया बजट आजादी के बाद का सबसे बड़ा रक्षा क्षेत्र का बजट है - अमित शाह
01: 08 PM - यूपीए ने 2009 में जब किसानों का लोन माफ किया था, तब 3 करोड़ किसानों का लोन माफ हुआ था। मोदी सरकार द्वारा कल पेश किए बजट में किसानों के लिए गई घोषणा से 12 करोड़ किसानों को फायदा होने वाला है : अमित शाह
01: 07 PM - अमित शाह ने कहा ऋण एक बार माफ होता है लेकिन हमारी योजना से किसानों को हर बार फायदा होने वाला है।
01: 06 PM - केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार और उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत जी की सरकार हैं, ये दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रेक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है: अमित शाह
01: 05 PM - भारतीय जनता पार्टी की जीत का मूल आधार, बूथ पर खड़ा हुआ हमारा प्रत्येक कार्यकर्त्ता है : अमित शाह
01: 03PM - उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बेहद कठिन यात्रा है। प्रधानमंत्री जी ने यहां के लिए ऑल वेदर रोड का तोहफा देकर यात्रा को हर मौसम के लिए सुगम बनाने का प्रयास किया है: अमित शाह
01: 00 PM - त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंका है।
12: 58 PM - देश भर की ज्यादातर पार्टियों में पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री वंशवाद की परंपरा के अनुसार तय होते हैं। लेकिन भाजपा एक गरीब को देश का प्रधानमंत्री बनाती है। ये हमारी पार्टी की विशेषता है: अमित शाह
12: 55 PM - दीवार पर पोस्टर चिपकाने वाले कार्यकर्ता को देश की सबसे बड़ी पार्टी का राष्टीय अध्यक्ष बनाया। यह केवल भाजपा में ही संभव है।
12: 50 PM - भारत माता की जय के नारे के साथ अमित शाह ने भाषण की शुरुआत की।
12: 45 PM- उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें घर-घर में कमल खिलाना है।
12: 35 PM- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन में पहुंचे।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद