बिहार प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर DGP से मिले WAORS न्यूज के पत्रकार नागमणि
WAORS न्यूज के पत्रकार नागमणि DGP गुप्तेशवर पाण्डे को फूलो के बुके देते हुएWAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार पटना |
पटना :बिहार प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा व स्वतंत्रता की सुरक्षा को लेकर WAORS न्यूज के पत्रकार नागमणि ने DGP गुप्तेशवर पाण्डे को ज्ञापन सौपा ज्ञापन में मांग की गई कि आये दिन पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार। एवं अहिसक पशु पक्षियों जैसा वर्ताव किये जा रहे है |
ये भी पढ़े :वैशाली प्रखंड के मझौली की बेटी शहला ने B.P.S.C में 72 वाँ रैक. हासिल कर लगाई चार चाँद।नागमणि ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का भार 4 स्तंभों पर टिका है जिसमे मीडिया चौथा और सबसे महत्त्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है। एक स्वतंत्र मीडिया का होना किसी भी लोकतंत्र के लिए अतिआवश्यक माना गया है। जब-जब मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा है तब-तब देश मे विरोध की आवाजें उठी है और आज पत्रकारों पर हमले आम बात हो गई है एसे में पत्रकारों की सुरक्षा एक गंभीर चिंता का बिषय बन गया है।
ये भी पढ़े :बेगुसराय :तांत्रिक ने मांगी मानव बलि की इजाजत ,पहले अपने बेटे की बलि देगा
नागमणि ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। और बताया पत्रकार अपने कर्तव्यो का निर्वहन करते हुए देश दुनिया के सामने जान की परवाह न कर अपने काम को बखूबी अंजाम देते रहे ये बेहद सराहनीय है। DGP गुप्तेशवर पाण्डे ने सभी बातो को सुनते हुए पत्रकारों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया |
पत्रकार नागमणि ने DGP गुप्तेशवर पाण्डे को बिहार के नये DGP बनने पर फूलो के बुके देकर बधाई दिया |
Posted by :अमित मेहलावत

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद