LIVE: प्रयागराज जाने से रोकने के दौरान सपा समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का मुक्की हुयी
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »उत्तर प्रदेश लखनऊ
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के एक नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने प्रयागराज जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। अखिलेश यादव को मंगलवार को अमौसी हवाई अड्डे पर उस समय रोक दिया गया जब वह अपने निजी जहाज से प्रयागराज जाने वाले थे।
इस दौरान सपा समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का मुक्की हुयी। वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्र नेता रिचा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बालसन की ओर जा रहे थे। बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कुछ लोग यही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने विरोध किया तो बखेड़ा शुरू हो गया।
पुलिस ने भीड़ को हटाने के की कोशिश की तो उग्र लोगों ने पथराव कर दिया। जमकर तोड़फोड़ करने लगे जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर दिया। इस हमले में सांसद धर्मेंद्र का सिर फुट गया। रिचा समेत कई लोग जख्मी हो गए।
घटना के विरोध में सपा सदस्यों ने विधानसभा और विधान परिषद में जबरदस्त हंगामा किया जिससे दोनो सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। सपा अध्यक्ष ने घटना के बाद ट्वीट कर कहा 'बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया।
पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है। एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है।'
बीजेपी घृणा की राजनीति करती है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने कहा, अगर योगी के शासन में किसी पूर्व सीएम को किसी कॉलेज कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं है, तो 'रुकावट' है। 'रुकावट के लिए खेद है'। देश में आज भी ऐसी स्थिति है कि लोगों को कुछ जगहों पर जाने की इजाजत नहीं है। बीजेपी घृणा की राजनीति करती है। हमारे देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी निंदा करती हूं।
वास्तव में लोकतंत्र खतरे में है: चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ के अधिकारियों के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। बीजेपी के असहिष्णुता का एक और उदाहरण है उनके राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ है। वास्तव में लोकतंत्र खतरे में है।
Tue, 12 Feb 2019 05:05 PM IST
मुख्यमंत्री और सरकार की भाषा देखिए मैं अराजकता फैलाने जा रहा था: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, मुख्यमंत्री और सरकार की भाषा देखिए मैं अराजकता फैलाने जा रहा था। जो पसंद न आए उसका एनकाउंटर कर दो। सदन से सड़क तक इनकी भाषा देखिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बता दें कि आजतक मेरे ऊपर कभी कोई धारा लगी है। ये तो देश के पहले मुख्यमंत्री जिनपर तमाम धाराओं में केस चल रहे हैं। चुनाव आयोग का रिकार्ड देखिए। अपने ऊपर लगे केस खुद वापस कर रहे हैं यह मुख्यमंत्री।
Tue, 12 Feb 2019 05:04 PM IST
कार्यक्रम नजदीक आ गया तो प्रस्तावित स्थल पर तीन बम फेंके गए: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सपा दफ्तर में मीडिया से कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होना था। देश-दुनिया का बड़ा विश्वविद्यालय है जिसे भारत का ऑक्सफोर्ड कहा जाता है। मुझे छात्रों से मिलना था जिसका कार्यक्रम मैंने महीनों पहले भेज दिया था। 27 दिसम्बर को पहला कार्यक्रम भेजा था। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रशासन से बात करके तारीख फाइनल की। फिर विस्तृत कार्यक्रम 2 जनवरी को भेजा ताकि प्रशासन को कुम्भ के बीच कोई समस्या न हो। जब कार्यक्रम नजदीक आ गया तो प्रस्तावित स्थल पर तीन बम फेंके गए और इसके पहले छात्रसंघ अध्यक्ष का कमरा जला दिया गया। सोमवार रात में कई एलआईयू वाले अधिकारी मेरे घर की रेकी कर के गए। जब मैं हवाई जहाज में चढ़ने जा रहा था तो मुझे रोक लिया गया।
Tue, 12 Feb 2019 04:58 PM IST
बुधवार को 10 बजे अखिलेश यादव राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे
बुधवार को 10 बजे अखिलेश यादव राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे
Tue, 12 Feb 2019 04:58 PM IST
राजभवन के गेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
राजभवन के गेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Tue, 12 Feb 2019 04:52 PM IST
अखिलेश यादव ने सभी एमएलए-एमएलसी को पार्टी कार्यालय बुलाई
एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में अखिलेश यादव ने सभी एमएलए-एमएलसी को पार्टी कार्यालय में इमरजेंसी मीटिंग के लिए सदन से बुलाए गए सभी सपा सदस्य। एयरपोर्ट से वापस लौटकर अखिलेश यादव सपा कार्यालय पहुंचे। मामले की गंभीरता को लेकर पार्टी रणनीतिकारों के साथ बैठक करेंगे अखिलेश यादव, इस मामले को जनता के बीच ले जाएगी सपा, मामले को बीजेपी की तानाशाही बताते हुए योगी सरकार पर हमलावर होगी सपा।
Tue, 12 Feb 2019 04:50 PM IST
कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अखिलेश यादव को रोका गया : सुरेश खन्ना
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बयान प्रयागराज की कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए अखिलेश यादव को रोका गया है। कल ही अखिलेश यादव को सूचना दे दी गई थी। विपक्ष सिर्फ सदन न चलने देने के लिए इस तरह की हरकतें के रही है। सदन में विपक्ष लागतार हंगामा कर रहा है।
Tue, 12 Feb 2019 03:44 PM IST
सपा सांसदा धर्मेंद यादव
सांसद धर्मेंद्र यादव का लाठीचार्ज में सिर फूटा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयागराज आगमन से पूर्व लखनऊ में रोके जाने के बाद सपाइयों ने मंगलवार को बवाल कर दिया। सांसद धर्मेंद्र यादव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्र नेता रिचा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बालसन की ओर जा रहे थे। बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कुछ लोग यही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने विरोध किया तो बखेड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के की कोशिश की तो उग्र लोगों ने पथराव कर दिया। जमकर तोड़फोड़ करने लगे जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर दिया। इस हमले में सांसद धर्मेंद्र का सिर फुट गया। रिचा समेत कई लोग जख्मी हो गए। डीएम एसएसपी मौके पर हैं।
Tue, 12 Feb 2019 03:11 PM IST
कार्यक्रम के बारे में बहुत पहले बता दिया था: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का कार्यक्रम मैंने बहुत महीनों पहले भेज दिया था। 27 दिसंबर को पहला कार्यक्रम भेजा गया था जिससे कि अगर कोई शिकायत होगी तो उसकी जानकारी मिल जाएगी।
Tue, 12 Feb 2019 03:10 PM IST
मायावती ने की निंदा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाते समय लखनऊ हवाई अड्डे पर मंगलवार को रोके जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। मायावती ने ट्वीट किया है, 'समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज इलाहाबाद नहीं जाने देने कि लिये उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लेने की घटना अति-निन्दनीय व बीजेपी सरकार की तानाशाही व लोकतंत्र की हत्या की प्रतीक।'
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद