बिहार सरकार के बजट मे शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर खर्च की राशि मे वृद्धि
| किसान नेता डॉ आनंद किशोर |
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन पवन साह रिपोर्टर विक्की कुमार
बिहार सरकार के बजट मे शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर खर्च की राशि मे वृद्धि सराहनीय है परन्तु कृषि प्रधान प्रदेश के पिछड़े किसान तथा पिछडी खेती के लिए उड़ीसा तथा तेलंगाना तथा छत्तीसगढ़ राज्यो के रास्ते कोई ठोश ऐलान नही है।किसानों को कृषि उत्पाद का लाभकारी मूल्य दिलाने, खरीदकी समुचित व्यवस्था करने के लिए बाजार समिति ,मंडी की व्यवस्था, गन्ना का मूल्य तथा बकाये के भुगतान पर बजट मे चुप्पी है।
यह भी पढ़े :LIVE: प्रयागराज जाने से रोकने के दौरान सपा समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का मुक्की हुयी
औद्योगिक विकास, एफडीआई को आकर्षित करने,उद्योगों को पुनर्जीवित करने की दिशा मे बजट मे कुछ नही है। इसी प्रकार बढती बेरोजगारी को दूर करने तथा असंगठित मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए कोई ढोश ऐलान नही है।
यह भी पढ़े :महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी 150 वी जन्म शताब्दी पर ,केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन ने जनहित में भेजा मांग पत्र
मरती नदियों को बचाने तथा जल प्रबंधन पर कोई पहल बजट मे नही है । किसान फीडर से सस्ती बिजली मिलती है और सिचाई सुलभ होता है तो अच्छी बात होगी।मंहगाई घटने की बात झूठी है एक डीजल की कीमत बढने से चौतरफा मंहगाई बढी है।
Posted By :विवेक श्रीवास्तव
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद